LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
28 Jul 2026
ब्रेकिंग

खड़गवां क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने की दो घटनाओं में तीन लोगों की दर्दनाक मौत,पांच घायल,

खड़गवां क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने की दो घटनाओं में तीन लोगों की दर्दनाक मौत,पांच घायल,
खड़गवां क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने की दो घटनाओं में तीन लोगों की दर्दनाक मौत,पांच घायल,। फोटो: आज का दिन न्यूज़
घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ केंद्र खड़गवा में जारी

चिरमिरी । लगातार हो रही बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया। बिजली गिरने की दो अलग- अलग घटनाओं में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।   

      खड़गवां विकासखंड के शिवपुर गांव में आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मंगोरा गांव में एक अन्य व्यक्ति की जान चली गई। हादसों में घायल हुए पांच लोगों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खड़गवां में भर्ती कराया गया जहां उनका उपचार जारी है।

    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी। लगातार हो रही बारिश और खराब मौसम के बीच हुए इस हादसे से पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है। 

    प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, खेतों और पेड़ों के नीचे जाने से बचने तथा सतर्क रहने की अपील की है।

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Admin

Admin

पाठकों की टिप्पणियां 0