मंडल अध्यक्ष हरिश आरिक के नेतृत्व मे आन बान शान, तिरंगा हमारी शान,भारत माता की जय,वन्दे मातरम के जयकारे से गुंजायमान हुआ बगीचा मंडल,,,तिरंगा यात्रा का उद्देश्य लोगों मे राष्ट्रप्रेम की भावना को जागृत करना

बगीचा/साहीडांड - जशपुर विधानसभा के मंडल बगीचा में भव्य तिरंगा यात्रा का बाईक रैली के द्वारा आयोजन किया गया, जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश और उत्साह के साथ भाग लिया। तिरंगा यात्रा में क्षेत्र के वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा और बड़ी संख्या में आम जनता ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत बगीचा मण्डल के यादव भवन से देशभक्ति और एकता का अद्भुत संदेश देने वाली *भव्य तिरंगा यात्रा* का आयोजन किया गया।इस अवसर पर ग्रामवासियों, जनप्रतिनिधियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में तिरंगा लिए, देशभक्ति गीतों और नारों के साथ यादव भवन से मुख्य मार्गों से पुरे नगर पंचयत मे रैली किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत यादव भवन प्रांगण में राष्ट्रगान के साथ हुई, हाथों में तिरंगा लेकर लोगों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ "वंदे मातरम्", "भारत माता की जय" जैसे गगनभेदी नारों से महौल देशभक्ति के रंग में रंग गया।
आज के इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य नागरिकों में राष्ट्रप्रेम की भावना को जागृत करना, राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान को बढ़ावा देना और संविधान में निहित आदर्शों के प्रति निष्ठा को सुदृढ़ करना रहा।
इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री मुकेश शर्मा ने कहा कि यह यात्रा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी निकाली जा रही है, जो देशभक्ति और एकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा, "हमारे देश का तिरंगा सिर्फ एक ध्वज नहीं, बल्कि एकता, अखंडता और स्वतंत्रता का प्रतीक है।इसे केवल फहराना ही नहीं, बल्कि इसके सम्मान और मूल्यों को जीवन में अपनाना भी चाहिए,हम इस यात्रा के माध्यम से समाज में भाईचारे और राष्ट्रीयता की भावना को बढ़ावा देने का काम कर रहे हैं।
रैली के मंडल प्रभारी एवं जिला पंचायत सदस्य गेंदबिहारी जी ने कहा कि *हर घर तिरंगा अभियान* देश के हर नागरिक को राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और गर्व का भाव जागृत करता है। तिरंगा न केवल हमारी आज़ादी का प्रतीक है, बल्कि यह एकता, विविधता और बलिदान की प्रेरणा भी देता है।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को तिरंगा वितरण किया गया और देशभक्ति की शपथ दिलाई गई।
तिरंगा यात्रा प्रभारी जिला पंचायत सदस्य *श्री गेंदबिहारी सिंह* कार्यक्रम के संयोजक *प्रभात सिडाम*
जिला महामंत्री *मुकेश शर्मा*, पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष *श्री केशव प्रसाद यादव जी,* पिछड़ा वर्ग मंडल अध्यक्ष *श्री कुंवर यादव जी* जनपद पंचायत उपाध्यक्ष *श्री अरविंद गुप्ता जी,* नगर पंचायत उपाध्यक्ष *श्री दिनेश शर्मा* नगर पार्षद *एल.आर चौवन* जनपद सदस्य *भारत गुप्ता,*
पूर्व जनपद सदस्या *रीना बारला*,*श्रीमती सुमित्रा सलाम* मंडल उपाध्यक्ष बेणुधर यादव,महेश यादव श्रीमती रेशमी, चौहान मंडल महामंत्री राजकिशोर जी, शिव बाबा, वरुण जैन,सुरेंद्र गुप्ता,जीतू गुप्ता,दुर्गा शर्मा,विपिन कुमार यादव, विवेक गुप्ता,ईश्वर यादव, अमृत दास, टेकेश्वर यादव,ललित यादव जी, कमलेश जी, हेमंत भगत, संजू राम, खगेश्वर यादव बूथ स्तर के कार्यकर्ता सहित आप सभी ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थिति रहे