LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
15 Aug 2026
ब्रेकिंग

सूरजपुर : वृद्धाश्रम में आयोजित हुआ राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत मानसिक स्वास्थ्य शिविर

सूरजपुर : वृद्धाश्रम में आयोजित हुआ राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत मानसिक स्वास्थ्य शिविर
सूरजपुर : वृद्धाश्रम में आयोजित हुआ राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत मानसिक स्वास्थ्य शिविर। फोटो: आज का दिन न्यूज़

मनोरोग विशेषज्ञों ने किया वृद्धजनों का परीक्षण, परामर्श एवं दवाइयों का किया वितरण

सूरजपुर, 02 अगस्त 2026

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. के.डी. पैकरा के निर्देशन तथा राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम (एनएमएचपी) के नोडल अधिकारी डॉ. राजेश पैकरा एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री संदीप नामदेव के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान (वृद्धाश्रम), सूरजपुर में विगत दिवस मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. अंकित शर्मा, क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट श्री सचिन मातुरकर एवं सीनियर नर्सिंग ऑफिसर श्री नंदकिशोर वर्मा द्वारा वृद्धजनों का मानसिक स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। मनोचिकित्सक एवं मनोवैज्ञानिक द्वारा उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों को व्यक्तिगत परामर्श, आवश्यक उपचार तथा मानसिक स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता प्रदान की गई। शिविर के दौरान अवसाद, चिंता, तनाव, भूलने की समस्या (डिमेंशिया), अनिद्रा तथा स्वस्थ एवं सक्रिय वृद्धावस्था जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई।

Advertisement
Ads3articlepage

विशेषज्ञों ने उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों से संवाद कर उनकी मानसिक एवं भावनात्मक समस्याओं को समझा तथा सकारात्मक जीवनशैली अपनाने, नियमित दिनचर्या बनाए रखने, सामाजिक सहभागिता बढ़ाने एवं मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर चर्चा की। आवश्यकतानुसार हितग्राहियों को दवाइयों का वितरण किया गया तथा आगे के उपचार एवं नियमित फॉलो-अप हेतु आवश्यक परामर्श भी प्रदान किया गया।

इस शिविर का मुख्य उद्देश्य वृद्धजनों तक सुलभ, गुणवत्तापूर्ण एवं संवेदनशील मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना तथा उनके जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाना है। वृद्धाश्रम प्रबंधन एवं उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।
विशाल

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Advertisement
15-augstslides11
15-augstslides10
15-augstslides9
15-augstslides8
15-augstslides7
15-augstslides6
15-augstslides5
15-augstslides1
15-augstslides
Admin

Admin

पाठकों की टिप्पणियां 0