भारत मुंडा समाज का प्रदेश स्तरीय बैठक अंबिकापुर मे हुआ आयोजित,मुंडा समाज के विकास एवं संस्कृति पर हुई चर्चा

भारत मुंडा समाज का प्रदेश स्तरीय बैठक अंबिकापुर मे हुआ आयोजित,मुंडा समाज के विकास एवं संस्कृति पर हुई चर्चा

अम्बिकापुर - भारत मुंडा समाज के प्रदेश अध्यक्ष शंकर राम बरला के नेतृत्व मे प्रदेश समिति सदस्यों का बैठक संभाग अम्बिकापुर के इमलीपारा मे आयोजित किया गया।मुंडा समाज के इस बैठक मे संभाग एवं प्रदेश स्तर के सभी पदाधिकारी एवं समाज से जुड़े लोग भी उपस्थित रहे।बैठक मे समाज के वार्षिक लेखा जोखा के साथ समाज के विभिन्न गतिविधि एवं सामाजिक संस्कृति के विषय में विस्तार से मंथन किया गया।भारत मुंडा समाज के प्रदेश अध्यक्ष शंकर राम बरला ने  कहा मुंडा समाज मे विलुप्त हो रहे संस्कृति को बरकार रखने आने वाले पीढ़ियों को समाज के रीति,नीति,समाज के संस्कृति,समाज के गतिविधि से अवगत कराने एवं मुंडा समाज मे हो रहे नशा पान जैसे कुरीतियों से दूर रहने की सलाह भी दिये।साथ ही शिक्षा पर जोर देने की बात कहा।आने वाले समय मे मुंडा समाज को कैसे बेहत्तर समाज मे नामांकित किया जाये इस विस्तार से चर्चा हुआ।भारत मुंडा समाज के सभी पदाधिकारी  समाज के बारे मे समाज विकास हेतु अपना अपना पक्ष रखा।मुंडा समाज के उत्थान एवं समाज के विकास पर प्रदेश स्तर की इस बैठक मे आने वाले समय के लिए रणनीति भी बनाया गया।