सूरजपुर में खाद्य सुरक्षा हेतु विशेष अभियान शुरू, बिना पंजीयन दुकानों को नोटिस..
नदीम खान सूरजपुर
सूरजपुर/30 अप्रैल 2026/ स्वास्थ्य सचिव के निर्देशानुसार जिला कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन के आदेश पर गठित टीम द्वारा खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विशेष अभियान की शुरुआत कर दी गई है। अभियान के तहत् जिला मुख्यालय के पुराने बस स्टैंड स्थित चौपाटी एवं अग्रसेन चौक की विभिन्न दुकानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान बिना पंजीयन संचालित दुकानों को नोटिस जारी कर आवश्यक निर्देश दिए गए।
इस दौरान टीम द्वारा जिले के बिश्रामपुर क्षेत्र में मिठाई दुकानों तथा चाय-नाश्ता केंद्रों का भी सघन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दुकानदारों को साफ-सफाई बनाए रखने, ताज़ी मिठाइयों का ही विक्रय करने तथा खाद्य सामग्री के पैकिंग में अखबारी कागज का उपयोग नहीं करने के निर्देश दिए गए। साथ ही सभी निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के लिए चेतावनी भी दी गई। निरीक्षण टीम में अभिहित अधिकारी पुष्पा राज चौहान, खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामप्रकाश जायसवाल एवं पुलिस विभाग के सदस्य शामिल रहे।
प्रशासन द्वारा यह अभियान जारी रखते हुए खाद्य सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
Aaj ka din 












