LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
24 Aug 2026
ब्रेकिंग

सूने मकान में चोरी का खुलासा, बैकुंठपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार,

सूने मकान में चोरी का खुलासा, बैकुंठपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार,
सूने मकान में चोरी का खुलासा, बैकुंठपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार,। फोटो: आज का दिन न्यूज़

बैकुंठपुर। कोरिया पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बैकुंठपुर राजेश साहू के मार्गदर्शन में बैकुंठपुर कोतवाली पुलिस ने सूने मकान में हुई चोरी का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी के मामले में आवश्यक सामग्री बरामद कर उसके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

इलाज के लिए रायपुर गया था परिवार, पीछे से चोर ने किया हाथ साफ

पुलिस के अनुसार ओडगीनाका निवासी पीड़ित परिवार करीब एक माह से इलाज के सिलसिले में मकान में ताला लगाकर रायपुर गया हुआ था। इसी दौरान अज्ञात आरोपी ने सूने मकान को निशाना बनाया। आरोपी ने रात्रि के समय ऊपर की ओर से मकान में प्रवेश किया और अंदर के दरवाजे तथा अलमारी का ताला तोड़कर नकद रकम एवं की-पैड चोरी कर लिया।

घर लौटने के बाद चोरी की जानकारी होने पर पीड़ित ने बैकुंठपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और विभिन्न पहलुओं पर पड़ताल करते हुए आरोपी तक पहुंचने में सफलता हासिल की।

आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजने की कार्रवाई

पुलिस ने मामले में मनोज कुमार राजवाड़े (30 वर्ष), पिता इनेश्वर प्रसाद राजवाड़े, निवासी ओडगीनाका, थाना बैकुंठपुर, जिला कोरिया को गिरफ्तार किया है।

इस मामले में थाना बैकुंठपुर में अपराध क्रमांक 249/2026 के तहत धारा 331(4), 305 बीएनएस (BNS) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई से सूने मकान में हुई चोरी का खुलासा होने पर क्षेत्र में पुलिस की कार्रवाई की सराहना की जा रही है।

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Advertisement
15-augstslides11
15-augstslides10
15-augstslides9
15-augstslides8
15-augstslides7
15-augstslides6
15-augstslides5
15-augstslides1
15-augstslides
Admin

Admin

पाठकों की टिप्पणियां 0