LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
21 Aug 2026
ब्रेकिंग

महिला सरपंच से जातिगत गाली गलौज करने व नौगोई कांड दोहराने की धमकी देने वाले आरोपी को सोनहत पुलिस ने किया गिरफ्तार, एक आरोपी की तलाश जारी,

महिला सरपंच से जातिगत गाली गलौज करने व नौगोई कांड दोहराने की धमकी देने वाले आरोपी को सोनहत पुलिस ने किया गिरफ्तार, एक आरोपी की तलाश जारी,
महिला सरपंच से जातिगत गाली गलौज करने व नौगोई कांड दोहराने की धमकी देने वाले आरोपी को सोनहत पुलिस ने किया गिरफ्तार, एक आरोपी की तलाश जारी, । फोटो: आज का दिन न्यूज़

बैकुंठपुर । महिला सरपंच से जातिगत गाली गलौज करने व नौगोई कांड दोहराने की धमकी देने वाले आरोपी को सोनहत पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है ।

       मामले की जानकारी देते हुए सोनहत पुलिस ने बताया कि बीते 30 जून 2026 को दोपहर में पंच, सरपंच, सचिव की उपस्थिति में पंचायत भवन सोनहत में बैठक की कार्यवाही चल रहा था। उसी दौरान दोपहर लगभग 02:45 बजे जय करन साहू आकर अपने निजी बोर के पैसे की मांग करने लगा। तब सरपंच के द्वारा पंचायत के स्‍वीकृति के बिना पैसा नहीं दे पाउंगी, बोलने पर जयकरन साहू महिला सरपंच को जातिगत गाली गलौज करते हुए मारपीट करने की धमकी देकर चला गया। उसके कुछ समय बाद उसका भतीजा राजेन्‍द्र प्रसाद साहू जो पेशी से अधिवक्‍ता है, पंचायत भवन में आकर सरपंच, सचिव एवं अन्‍य पंचो को भी गाली देकर नौगई जैसा जिन्‍दा जलाकर जान से मारकर खत्‍म करने की धमकी दिया । 

    राजेन्‍द्र प्रसाद साहू थाना सोनहत का गुण्‍डा बदमाश है कि लिखित आवेदन पर थाना सोनहत में अपराध क्रमाक 72/26, धारा 296,351(3) बीएनएस एवं 3(1)(R-S) एससी/एसटी एक्‍ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोरिया पुलिस अधीक्षक रवि कुमार कुर्रे, अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक श्रीमती सुरेशा चौबे के निर्देश पर उप पुलिस अधीक्षक मुख्‍यालय बैकुण्‍ठपुर श्रीमती आशा सेन, थाना प्रभारी विनोद पासवान मय स्‍टाफ के त्‍वरित कार्यवाही करते हुए सायबर सेल की मदद से आरोपी के मोबाईल नंबर के लोकेशन के आधार पर घेराबंदी कर आरेापी राजेंद्र प्रसाद साहू को पकड कर घटना के बारे में पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्‍वीकार किया।   

     जिसके बाद आरोपी राजेन्‍द्र प्रसाद साहू को गिरफ्तार कर माननीय विशेष न्‍यायालय बैकुण्‍ठपुर में पेश किया, जहां से जेल वारंट बनने पर उसे जेल दाखिल किया गया। एक अन्‍य आरेापी का पता तलाश किया जा रहा है, जिन्‍हे शीघ्र ही गिरफ्तार किया जायेगा।

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Advertisement
15-augstslides11
15-augstslides10
15-augstslides9
15-augstslides8
15-augstslides7
15-augstslides6
15-augstslides5
15-augstslides1
15-augstslides
Admin

Admin

पाठकों की टिप्पणियां 0