LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
18 Sep 2026
ब्रेकिंग

श्रीकांत पांडे ने बढ़ाया जिले का मान, पैरा जूडो में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिला शहीद विक्रम पुरस्कार

श्रीकांत पांडे ने बढ़ाया जिले का मान, पैरा जूडो में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिला शहीद विक्रम पुरस्कार
श्रीकांत पांडे ने बढ़ाया जिले का मान, पैरा जूडो में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिला शहीद विक्रम पुरस्कार। फोटो: आज का दिन न्यूज़

कलेक्टर संतना देवी जांगड़े ने दी शुभकामनाएं, ट्रैक शूट और मोमेंटो देकर किया सम्मानित

मनेन्द्रगढ़। मनेन्द्रगढ़ के प्रतिभावान पैरा जूडो खिलाड़ी श्रीकांत पांडे ने अपनी उपलब्धियों से जिले का नाम रोशन किया है। पैरा जूडो में लगातार पांच वर्षों तक उत्कृष्ट प्रदर्शन और उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए उन्हें खेल एवं युवा कल्याण विभाग, छत्तीसगढ़ द्वारा 29 अगस्त राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर प्रतिष्ठित ‘शहीद विक्रम पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया। पुरस्कार के साथ उन्हें 25 हजार रुपये का चेक भी प्रदान किया गया।

अपनी इस उपलब्धि के बाद श्रीकांत पांडे ने कलेक्टर सुश्री संतना देवी जांगड़े से मुलाकात की। कलेक्टर ने उनकी खेल प्रतिभा, निरंतर मेहनत और उपलब्धियों की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि जिले के युवा खिलाड़ी अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर जिले की पहचान मजबूत कर रहे हैं। श्रीकांत पांडे की उपलब्धि जिले के अन्य खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणादायी है।

पांच वर्षों की मेहनत का मिला सम्मान

श्रीकांत पांडे पिछले पांच वर्षों से पैरा जूडो में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। नियमित अभ्यास, खेल के प्रति समर्पण और निरंतर मेहनत के परिणामस्वरूप उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान हासिल हुआ है। ‘शहीद विक्रम पुरस्कार’ उनकी खेल यात्रा की महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में जुड़ा है।

कलेक्टर ने किया सम्मानित

कलेक्टर संतना देवी जांगड़े ने श्रीकांत पांडे का उत्साह बढ़ाते हुए उन्हें ट्रैक शूट और मोमेंटो देकर सम्मानित किया। उन्होंने श्रीकांत को भविष्य में भी इसी लगन और मेहनत के साथ खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

श्रीकांत पांडे ने कलेक्टर द्वारा दिए गए सम्मान और प्रोत्साहन के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रशासन से मिला यह सम्मान उन्हें आगे और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगा।

उभरते खिलाड़ियों के लिए बने प्रेरणा

श्रीकांत पांडे की सफलता मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के लिए गौरव का विषय है। लगातार पांच वर्षों तक पैरा जूडो में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पुरस्कार हासिल करने की उनकी उपलब्धि जिले के उभरते खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बनी है।

इस अवसर पर खेल अधिकारी विनोद जायसवाल ने भी श्रीकांत पांडे को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Admin

Admin

पाठकों की टिप्पणियां 0