57 यूनिट के पुराने रिकॉर्ड को पीछे छोड़ चिरमिरी में बना नया रक्तदान रिकॉर्ड, युवाओं ने दिया सेवा और जनकल्याण का संदेश
चिरमिरी। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के जन्मदिवस के अवसर पर 30 सितंबर 2026 को मंगल भवन, पोड़ी में भारतीय जनता युवा मोर्चा, चिरमिरी मंडल द्वारा रक्तदान महादान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के युवाओं और कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाते हुए 100 यूनिट रक्तदान किया।
चिरमिरी सहित पूरे एमसीबी जिले के लिए यह आयोजन विशेष उपलब्धि के रूप में सामने आया। कार्यक्रम में एक दिन में 100 यूनिट रक्तदान कर पूर्व में दर्ज 57 यूनिट रक्तदान के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा गया। युवाओं की इस पहल ने सामाजिक जिम्मेदारी, सेवा भावना और जरूरतमंद मरीजों की सहायता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को सामने रखा।
कार्यक्रम भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस दौरान राजकुमार वधावन, जिला उपाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी, जिला एमसीबी तथा ओमप्रकाश अग्रवाल, एल्डरमैन, नगर पालिक निगम चिरमिरी की विशेष उपस्थिति रही।
रक्तदान कार्यक्रम में आकाश दास, आकाश वधावन, निखिल राय, आदित्य श्रीवास्तव, प्रताप अधिकारी, हर्ष आइच, संदीप राय, निखिल कुमार, सुमित पांडे, ऋषि मोहंती, अंश खटिक और आयुष वर्मा सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने सहभागिता निभाई।
इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने कहा कि रक्तदान महज एक सामाजिक गतिविधि नहीं, बल्कि जरूरतमंद व्यक्ति को जीवन बचाने में मदद करने वाला महत्वपूर्ण सेवा कार्य है। युवाओं से ऐसे जनहितकारी अभियानों में अधिक से अधिक भागीदारी की अपील की गई, ताकि रक्त की कमी के कारण किसी मरीज को परेशानी का सामना न करना पड़े।
भारतीय जनता युवा मोर्चा, चिरमिरी मंडल ने कार्यक्रम को सफल बनाने वाले सभी रक्तदाताओं, सहयोगियों और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही भविष्य में भी समाजहित और जनसेवा से जुड़े ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने का संकल्प लिया।



पाठकों की टिप्पणियां 0