LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
15 Aug 2026
ब्रेकिंग

राजिम को मिली बड़ी सौगात: नगर पंचायत से बना नगर पालिका, शासन ने जारी की अधिसूचना

राजिम को मिली बड़ी सौगात: नगर पंचायत से बना नगर पालिका, शासन ने जारी की अधिसूचना
राजिम को मिली बड़ी सौगात: नगर पंचायत से बना नगर पालिका, शासन ने जारी की अधिसूचना। फोटो: आज का दिन न्यूज़

राज्य सरकार के फैसले से शहरी विकास को मिलेगी नई गति, सड़क, पेयजल, स्वच्छता और अन्य सुविधाओं के विस्तार का रास्ता होगा आसान

रायपुर, 14 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ सरकार ने राजिमवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए राजिम नगर पंचायत का नगर पालिका के रूप में उन्नयन कर दिया है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। नई अधिसूचना के अनुसार, वर्तमान नगर पंचायत की सीमाएं ही अब राजिम नगर पालिका की सीमाएं होंगी।

राज्य सरकार के इस निर्णय के बाद राजिम क्षेत्र में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों का मानना है कि नगर पालिका बनने से शहर के विकास कार्यों को नई गति मिलेगी और नागरिक सुविधाओं का विस्तार अधिक प्रभावी ढंग से हो सकेगा।

शहरी विकास को मिलेगी नई रफ्तार

उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने कहा कि राजिम को नगर पालिका का दर्जा मिलने से शहर के सुनियोजित विकास का मार्ग प्रशस्त होगा। इससे शहरी अधोसंरचना के विकास के लिए अधिक संसाधन उपलब्ध होंगे और नगर के विकास कार्यों को गति मिलेगी।

Advertisement
Ads3articlepage

उन्होंने कहा कि नगर पालिका बनने से सड़क, नाली, पेयजल, स्वच्छता, स्ट्रीट लाइट, उद्यान, सामुदायिक भवन सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं का विस्तार तेजी से किया जा सकेगा। साथ ही राज्य और केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी नगरवासियों तक अधिक प्रभावी ढंग से पहुंच सकेगा।

राज्य सरकार का मानना है कि इस निर्णय से राजिम के समग्र शहरी विकास को नई दिशा मिलेगी और भविष्य में नगर को बेहतर नागरिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जा सकेगा।

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Advertisement
15-augstslides11
15-augstslides10
15-augstslides9
15-augstslides8
15-augstslides7
15-augstslides6
15-augstslides5
15-augstslides1
15-augstslides
Admin

Admin

पाठकों की टिप्पणियां 0