रायपुर : सुशासन तिहार-2026: 14 मई को महारानीपुर और लखनपुर में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित होंगे

रायपुर : सुशासन तिहार-2026: 14 मई को महारानीपुर और लखनपुर में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित होंगे

 रायपुर, 13 मई 2026
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित सुशासन तिहार-2026 के अंतर्गत 14 मई को सरगुजा जिले के ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों के माध्यम से आम नागरिकों की मांगों एवं शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी निराकरण किया जाएगा।
महारानीपुर में 16 ग्राम पंचायतों के लिए शिविर
विकासखंड मैनपाट के महारानीपुर स्थित माध्यमिक शाला परिसर में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित होगा। इस शिविर में 16 ग्राम पंचायतोंकृमहारानीपुर, कतकालो, रजखेता, पीडिया, पेट, चौनपुर, कुनकुरी, कोटछाल, हर्रामार, जामढोढ़ी, जामकानी, डांगबुड़ा, राजापुर, सलाईनगर, चिड़ापारा और खड़गांवकृके ग्रामीण अपनी मांगों एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे। शिविर के प्रभारी अधिकारी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सीतापुर तथा सहायक प्रभारी अधिकारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मैनपाट होंगे।
नगर पंचायत लखनपुर में दो वार्डों के लिए शिविर
नगर पंचायत लखनपुर में नवीन सामुदायिक भवन (साप्ताहिक बाजार के पास) में वार्ड क्रमांक 13 एवं 14 के नागरिकों के लिए जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर के प्रभारी अधिकारी नगर पंचायत लखनपुर के उप अभियंता श्री प्रदीप कुमार एक्का होंगे।
10 जून तक जारी रहेंगे शिविर
उल्लेखनीय है कि शासन के निर्देशानुसार जन शिकायतों के समयबद्ध एवं प्रभावी निराकरण तथा आम नागरिकों को सुगम, पारदर्शी और त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले में सुशासन तिहार-2026 के अंतर्गत 10 जून तक विभिन्न स्थानों पर जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। जिला प्रशासन ने संबंधित क्षेत्रों के नागरिकों से अपील की है कि वे शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याओं एवं मांगों के आवेदन प्रस्तुत करें और शासन की योजनाओं का लाभ उठाएं।