अन्तर्राष्ट्रीय नर्सेस डे पर के. बी. पटेल कालेज में "हमारी नर्से, हमारा भविष्य: सशक्त नर्से जान बचाती है " थीम पर कार्यशाला संपन्न,,, 

अन्तर्राष्ट्रीय नर्सेस डे पर के. बी. पटेल कालेज में "हमारी नर्से, हमारा भविष्य: सशक्त नर्से जान बचाती है " थीम पर कार्यशाला संपन्न,,, 

कॉलेज में रंगोली एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का भी हुआ आयोजन,

चिरमिरी । अन्तर्राष्ट्रीय नर्सेस डे नर्सो के समर्पण को नमन

प्रतिवर्ष 12 मई को आधुनिक नर्सिंग की संस्थापक फ्लोरेंस नाइटिंगेल के जन्मदिन के रूप मे मनाया जाता है ।

     इसी क्रम में के. बी. पटेल कॉलेज मे अतंर्राष्ट्रीय नर्सेस डे उत्साहपुर्वक मनाया गया । इस दिन के उपलक्ष्य मे रंगोली एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमे नर्सिंग की छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया और बहोत ही आकर्षक रंगोली एवं पोस्टर बनाए । जिसमे रंगोली मे हिमांशी ग्रुप 8 सेमेस्टर ने प्रथम, प्रीति ग्रुप 1 सेमेस्टर ने द्वितीय स्थान, साथ ही पोस्टर मेकिंग मे दीपिका 3 सेमेस्टर ने प्रथम तथा उषा 7 सेमेस्टर ने द्वितीय स्थान हासिल किया ।   

      महाविद्यालय मे अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस डे पर एक कार्यशाला का आयोजन किया, जिसमे महाविद्यालय की शिक्षिकाओं ने इस वर्ष की थीम "हमारी नर्से, हमारा भविष्य: सशक्त नर्से जान बचाती है " पर अपनी बातो को गंभीरता से रखा । 

      महाविद्यालय के डारेक्टर विश्वजीत बारिक ने भी सभी को सम्बोधित करते हुए कहा कि नर्से स्वास्थ सेवा की रीढ़, करुणा और सेवा की प्रति मूर्ति होती है । साथ ही उन्होंने बताया कि यह दिन न केवल नर्सों के योगदान को याद करने का है, बल्कि स्वास्थ्य क्षेत्र मे उनके अतुलनीय साहस और सेवाभाव को सम्मान देने का भी है ।    

      इसके साथ ही जिन हॉस्पिटल मे छात्राएं प्रशिक्षण ले रही है, उनके वहा जा कर भी नर्सों को पुष्पगुच्छ और मिठाई पैकेट बाट कर इस दिन बधाई दी । 

      इस विषय पर महाविद्यालय की प्रिंसिपल डॉक्टर प्रियांशु सिंह थॉमस ने बताया कि नर्सिंग की शिक्षा पुरी करने पर नर्सों को नाइटिंगेल प्रतिज्ञा दिलाई जाती है, जो उनके पेशे के प्रति निष्ठा का प्रतीक है । इसी तरह महाविद्यालय मे अध्ययनरत सभी छात्राएं भी अपने कार्य के प्रति निष्ठावान रहकर समाज की सेवा करें ।