रायपुर : सुशासन तिहार : दंतेवाड़ा के धुरली में उमड़ा जनसैलाब, 406 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण

रायपुर, 13 मई 2026

छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना सुशासन तिहार-2026 के तहत दंतेवाड़ा जिले के जनपद पंचायत दंतेवाड़ा के ग्राम पंचायत धुरली में एक विशाल संयुक्त शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 13 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जहाँ उनकी समस्याओं का न केवल सुना गया, बल्कि मौके पर ही प्रभावी समाधान भी निकाला गया। शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 406 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से अधिकांश का निराकरण मौके पर ही कर दिया गया।
ग्रामीणों की प्रतिक्रिया
      शिविर में आए ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि सुशासन तिहार के कारण अब उन्हें छोटे-छोटे कार्यों के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते। शासन खुद चलकर हमारे द्वार आ रहा है, जो सही मायने में सुशासन का प्रतीक है। ग्रामीणों की सुविधा के लिए आधार कार्ड सुधार, नया आधार निर्माण, महतारी वंदन योजना के लिए आधार लिंकिंग सहित आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र बनाने की सेवाएँ एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराई गईं।
हितग्राहियों को मिला योजनाओं का सीधा लाभ
        कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा सामग्री और सहायता राशि का वितरण किया गया। कृषि विभाग द्वारा 10 प्रगतिशील किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) सौंपे गए। समाज कल्याण विभाग द्वारा 10 दिव्यांग एवं जरूरतमंद हितग्राहियों को सहायक उपकरण वितरित किए गए। मत्स्य पालन विभाग द्वारा स्व-रोजगार को बढ़ावा देने के लिए 2 हितग्राहियों को जाल और आइस बॉक्स प्रदान किए गए।
जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति
         शिविर में जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री अरविंद कुंजाम, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुनीता भास्कर, जनपद उपाध्यक्ष श्री रमेश गावड़े, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती तिलेश्वरी नागेश और जनपद सदस्य श्री रामु नेताम सहित अन्य स्थानीय प्रतिनिधि उपस्थित रहे। अतिथियों ने शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के संकल्प को दोहराया।

क्रमांक:1660/राठौर/चन्द्रवंशी