LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
27 Sep 2026
ब्रेकिंग

पूर्व से परिवर्तित भूमि को अब अन्य मद में बदलने के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा

पूर्व से परिवर्तित भूमि को अब अन्य मद में बदलने के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा
पूर्व से परिवर्तित भूमि को अब अन्य मद में बदलने के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा। फोटो: आज का दिन न्यूज़

सोमवार से ‘सेवा सेतु’ के माध्यम से शुरू होगी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया, तब तक ऑफलाइन आवेदन रहेंगे जारी

रायपुर, 26 सितंबर 2026।
पूर्व से परिवर्तित भूमि को अन्य मद में परिवर्तित करने के लिए अब नागरिकों को ऑनलाइन आवेदन की सुविधा मिलेगी। इसके लिए राजस्व विभाग द्वारा ऑनलाइन मॉड्यूल तैयार कर लिया गया है, जिसे आगामी सोमवार से राजस्व पोर्टल पर लाइव किया जाएगा। इसके बाद नागरिक ‘सेवा सेतु’ के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे।

ऑनलाइन सुविधा शुरू होने तक ऑफलाइन आवेदन जारी

राज्य शासन ने स्पष्ट किया है कि ऑनलाइन व्यवस्था शुरू होने तक ऑफलाइन आवेदन की सुविधा बंद नहीं की गई है। नागरिक पूर्व की तरह संबंधित कार्यालय में ऑफलाइन आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे। ऑनलाइन मॉड्यूल लाइव होने के बाद इसी प्रक्रिया के लिए सेवा सेतु के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा।

SDM कार्यालय रायपुर का किया गया निरीक्षण

इस संबंध में SDM कार्यालय रायपुर का निरीक्षण भी किया गया। निरीक्षण के दौरान संबंधित प्रकरणों और अभिलेखों का परीक्षण किया गया। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि ऑनलाइन सुविधा लागू होने तक पूर्व की व्यवस्था के अनुसार ऑफलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएं।

साथ ही e-Court के अंतर्गत न्यायालय में प्रस्तुत किए जाने वाले संबंधित प्रकरणों को भी ऑनलाइन सुविधा लागू होने तक पूर्व निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार स्वीकार करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Admin

Admin

पाठकों की टिप्पणियां 0