LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
18 Sep 2026
ब्रेकिंग

पांच लाख दीपों से जगमगाया मनेन्द्रगढ़, 51 हजार दीपों से सजा सरोवर तालाब

पांच लाख दीपों से जगमगाया मनेन्द्रगढ़, 51 हजार दीपों से सजा सरोवर तालाब
पांच लाख दीपों से जगमगाया मनेन्द्रगढ़, 51 हजार दीपों से सजा सरोवर तालाब। फोटो: आज का दिन न्यूज़

सेवा संकल्प अभियान-2026 का जिला स्तरीय शुभारंभ, मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल सहित बड़ी संख्या में नागरिक हुए शामिल

मनेन्द्रगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस और सार्वजनिक जीवन में जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मनेन्द्रगढ़ में सेवा संकल्प अभियान-2026 का जिला स्तरीय शुभारंभ भव्य दीपोत्सव के साथ हुआ। वार्ड क्रमांक-8 स्थित सरोवर तालाब में आयोजित कार्यक्रम में पांच लाख से अधिक दीप प्रज्वलित किए गए, जबकि तालाब में 51 हजार दीपों की रोशनी और उनके जल में बनते प्रतिबिंब ने पूरे परिसर को आकर्षक बना दिया।

कार्यक्रम में मनेन्द्रगढ़ सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में नागरिक पहुंचे। बच्चों, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने उत्साह के साथ दीप प्रज्वलित कर आयोजन में सहभागिता निभाई। दीपों से जगमगाते सरोवर और पानी में दिखाई दे रहे प्रतिबिंब ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

दीप प्रज्वलन के साथ अभियान का शुभारंभ

सेवा संकल्प अभियान-2026 के जिला स्तरीय शुभारंभ कार्यक्रम में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। राज्य योग आयोग के अध्यक्ष संजय अग्रवाल, महापौर रामनरेश राय, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिमा यादव, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र पटवा, जिला पंचायत अध्यक्ष यशवती सिंह, पूर्व संसदीय सचिव चंपादेवी पावले सहित अनेक जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Example Image

कलेक्टर संतन देवी जांगड़े, पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह और जिला पंचायत सीईओ अंकिता सोम सहित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस दौरान राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ का वाचन भी हुआ।

मंत्री जायसवाल ने दी प्रधानमंत्री को शुभकामनाएं

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन में 25 वर्षों की यात्रा सेवा और जनकल्याण से जुड़े कार्यों का लंबा अध्याय है। इसी भावना को जनभागीदारी से जोड़ते हुए सेवा संकल्प अभियान का आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने बड़ी संख्या में नागरिकों की भागीदारी को आयोजन की विशेषता बताते हुए जिला प्रशासन और जिलेवासियों को बधाई दी।

सेवा गतिविधियों को जनभागीदारी से जोड़ने का संकल्प

सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से जिले में स्वास्थ्य, स्वच्छता, जनकल्याण और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी गतिविधियों को बढ़ावा देने की बात कही गई। मनेन्द्रगढ़ का दीपोत्सव इसी जनभागीदारी का हिस्सा रहा।

कार्यक्रम में नगर निगम सभापति संतोष सिंह, नई लेदरी अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राणा, झगराखांड नगर पंचायत अध्यक्ष रीमा यादव, खोंगापानी नगर पंचायत अध्यक्ष ललिता राम यादव, जिला पंचायत सदस्य रामजीत लकड़ा, जिला उपाध्यक्ष आशीष सिंह, मनेन्द्रगढ़ मंडल अध्यक्ष रोहित वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Admin

Admin

पाठकों की टिप्पणियां 0