LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
15 Aug 2026
ब्रेकिंग

उत्तर बस्तर कांकेर : शिक्षक भर्ती परीक्षा कोचिंग के लिए स्क्रीनिंग परीक्षा के परिणाम घोषित

उत्तर बस्तर कांकेर : शिक्षक भर्ती परीक्षा कोचिंग के लिए स्क्रीनिंग परीक्षा के परिणाम घोषित
उत्तर बस्तर कांकेर : शिक्षक भर्ती परीक्षा कोचिंग के लिए स्क्रीनिंग परीक्षा के परिणाम घोषित। फोटो: आज का दिन न्यूज़

काउंसिलिंग 05 अगस्त को, नियमित कक्षाएं 6 अगस्त से

उत्तर बस्तर कांकेर 04 अगस्त 2026

छत्तीसगढ़ शासन की आगामी शिक्षक एवं सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा-2026 की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए जिला प्रशासन कांकेर द्वारा आयोजित स्क्रीनिंग परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। स्क्रीनिंग परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों की निःशुल्क शिक्षक भर्ती परीक्षा कोचिंग के लिए काउंसिलिंग 5 अगस्त को प्रातः 10 बजे से निर्धारित अध्ययन केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। काउंसलिंग के बाद अभ्यर्थियों को अंतिम रूप से प्रवेश दिया जाएगा।

Advertisement
Ads3articlepage

इस संबंध में बताया गया कि काउंसिलिंग मावा मोदोल निःशुल्क कोचिंग सेंटर, कांकेर (कचहरी चौक) तथा मावा मोदोल निःशुल्क कोचिंग सेंटर, भानुप्रतापपुर (बीईओ कार्यालय के समीप) में आयोजित होगी। चयनित अभ्यर्थियों के लिए दोनों केंद्रों पर 6 अगस्त 2026 से नियमित कक्षाएं प्रारंभ की जाएंगी। कोचिंग के दौरान विषय विशेषज्ञों द्वारा पाठ्यक्रम आधारित अध्यापन, नियमित टेस्ट, मॉडल प्रश्नपत्रों का अभ्यास, डाउट क्लास तथा परीक्षा उन्मुख मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे अभ्यर्थियों को शिक्षक भर्ती परीक्षा की बेहतर तैयारी का अवसर मिलेगा।

जिला शिक्षा अधिकारी ने चयनित अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि एवं समय पर सभी आवश्यक मूल दस्तावेजों के साथ काउंसिलिंग में अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर प्रवेश सुनिश्चित करने की अपील की है। निर्धारित समय पर अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों के स्थान पर प्रतीक्षा सूची के अभ्यर्थियों को अवसर दिया जा सकता है।

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Advertisement
15-augstslides11
15-augstslides10
15-augstslides9
15-augstslides8
15-augstslides7
15-augstslides6
15-augstslides5
15-augstslides1
15-augstslides
Admin

Admin

पाठकों की टिप्पणियां 0