slider
slider

धान के मुद्दे को लेकर ११ अक्तूबर को होने वाले भाजपा के आंदोलन का रूपरेखा जारी,,

news-details

कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र में सांसद गोमती साय और पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र में पूर्व संसदीय सचिव शिव शंकर साय के नेतृत्व में होगा आंदोलन

जशपुर :- धान के मुद्दे पर सशक्त विपक्ष का रोल अदा करने भाजपा ने रणनीति तैयार कर लिया है,जिसका रूपरेखा आज भाजपा के महत्वपूर्ण बैठक उपरांत लिया गया है।

उक्ताशय की जानकारी देते हुवे भाजपा के मिडिया प्रभारी मो.सरवर फैजान खान ने बताया कि ११ अक्तूबर को धान के मुद्दे को लेकर भाजपा का विधानसभा स्तरीय एस डी एम कार्यालय घेराव का कार्यक्रम निर्धारित है।जिसमें कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत दुलदुला ब्लॉक में मंगल भवन के सामने धरना प्रदर्शन किया जाना है,यह धरना प्रदर्शन सांसद श्रीमती गोमती साय के नेतृत्व में होना है।इस प्रकार पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र में बागबहार में धरना प्रदर्शन का रणनीति तैयार किया गया है।यहां पूर्व संसदीय सचिव शिव शंकर साय के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया जाना सुनिश्चित हुआ है।धरना प्रदर्शन हेतु समय दोपहर १ बजे से ३ बजे तक निर्धारित है।

whatsapp group
Related news