slider
slider

प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने ली भाजपा कोर कमेटी की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक : जिले की तीनो विधानसभा जशपुर,कुनकुरी और पत्थलगांव में चल रहे चुनाव प्रचार की स्थिति का किया गया समीक्षा

news-details

जशपुर । शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी  के जिला कार्यालय राधाकांत भवन में कोर कमेटी की बैठक संपन्न हुई। कोर कमेटी की इस बैठक में जिले की तीनो विधानसभा जशपुर,कुनकुरी और पत्थलगांव में चल रहे चुनाव प्रचार की स्थिति की समीक्षा की गई।

प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने पार्टी के पदाधिकारियों से विधानसभा वार प्रचार की स्थिति की जानकारी ली। उन्होनें कहा कि प्रचार अभियान के लिए अंतिम दो दिन का समय शेष है। इस समय का बेहतर उपयोग किया जाना चाहिए। प्रचार अभियान बंद होने के बाद पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को सधी हुई रणनीति और आदर्श आचार संहिता का पालन करते हुए घर घर जा कर मतदाताओं से संपर्क करना है। उन्होनें कहा कि केन्द्र में एनडीए की तीसरी बार सरकार बनाने के लिए हम सबको  सधी हुई रणनीति के साथ आगे बढ़ना है।

पूर्व संगठन महामंत्री रामप्रताप सिंह ने कहा कि प्रचार अभियान के दौरान केन्द्र व राज्य सरकार की योजना व उपलब्धियों की जानकारी मतदाताओं तक पहुंचाना आवश्यक है।

पूर्व सांसद रणविजय सिंह ने प्रचार अभियान में पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि जिस तरह से पार्टी के कार्यकर्ताओं ने तपती हुई धूप में पसीना बहाया है,उससे हम सभी ऐतेहासिक चुनाव परिणाम को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त हैंं।

बिलासपुर संभाग के सह कलस्टर प्रभारी कृष्ण कुमार राय ने मतदाता पर्ची वितरण की गति को और बढ़ाने के लिए कार्यकर्ताओं को उत्साहित करने का सुझाव दिया। विशेष कर,प्रचार अभियान बंद होने के बाद। उन्होनें कहा कि इसके साथ ही कार्यकर्ता व पदाधिकारियों को,मतदाताओं से मतदान करने की भी अपील करनी चाहिए।

इस बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय,पूर्व प्रदेश महामंत्री संगठन रामप्रताप सिंह,बिलासपुर संभाग कलस्टर सह प्रभारी कृष्णकुमार राय,पूर्व सांसद रणविजय सिंह जूदेव,प्रदेश मंत्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव,जशपुर की विधायक रायमुनि भगत,पत्थलगांव की विधायक गोमती साय,जिलाध्यक्ष सुनिल गुप्ता, पूर्व विधायक शिवशंकर साय पैंकरा, जिला महामंत्री भरत सिंह,मुकेश शर्मा, विधानसभा संयोजक ओमप्रकाश सिन्हा, युवराज यश प्रताप सिंह जूदेव सहित पदाधिकारी शामिल हुए।

whatsapp group
Related news