Updates
  1. होम वोटिंग के पहले दिन घर जाकर मतदान दल ने कराई वोटिंग बुजुर्गों, दिव्यांगजनों में दिखा उत्साह..
  2. जशपुर के पंडरापाठ में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कांग्रेस में मचे घमासान और बिखराव पर जमकर ली चुटकी,साय ने कहा विधानसभा चुनाव के तरह लोकसभा चुनाव में भी राज्य में होगा कांग्रेस का सफाया
  3. राधिका खेड़ा प्रकरण पर बोले मुख्यमंत्री,आपस में ही लड़ रहे हैं कांग्रेसी, थाने में रिपोर्ट तक की आ गई नौबत : जनहित का सब काम सांय-सांय, धांय-धांय हो रहा
  4. सरस्वती शिशु मंदिर का परीक्षा परिणाम घोषित, उत्‍कृृष्‍ट परिणाम से विद्यालय परिवार में खुशी की लहर , बच्चो के चेहरे खिले
  5. चुनावी मैदान में भाजपा की महिला मोर्चा ने सम्हाला कमान,महिला शक्ति का सम्मान सिर्फ भाजपा ही कर सकती है: प्रिया सिंह जूदेव
slider
slider

कलेक्टर रणवीर शर्मा के निर्देशन में सूरजपुर में आज 50 जोड़े लेंगे सात फेरे तो अंबिकापुर में 78 नवविवाहित जोड़ों को मुख्यमंत्री देंगे आशीर्वाद, वही कोरिया जिला में 175 जोड़ें शादी के बंधन में बंध कर नवजीवन की करेंगे शुरुआत...

news-details

सूरजपुर : मुख्यमंत्री कन्या विवाह 27 फरवरी को मंगल भवन में होगा आयोजन : 50 जोड़े लेंगे अपने परंपरागत रीति-रिवाज के साथ सात फेरे

कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा के निर्देशन में एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री चन्द्रवेश सिसोदिया के मार्गदर्षन में कोविड-19 के दिशा निर्देषों का पालन करते हुए 27 फरवरी को मंगल भवन में मुख्यमंत्री कन्या विवाह कार्यक्रम का अयोजन किया जा रहा हैं। जिसमें जिले के 50 जोड़े अपने पंरापरागत रीति-रिवाज के अनुसार सात फेरे लेंगे।

छत्तीसगढ़ शासन महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा हैं। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह का आयोजन कोविड-19 के निर्देषों का पालन करते हुए कार्यक्रम को संपन्न किया जायेगा। जिले तथा संपूर्ण राज्य स्तर पर एक साथ 27 फरवरी को मुख्यमंत्री कन्या विवाह का आयोजन किया जा रहा है जिसमें लगभग 2000 जोड़ो का विवाह संपन्न कराया जा रहा है। जिले में 27 फरवरी को आयोजित कन्या विवाह कार्यक्रम में 49 हिन्दु जोड़ों तथा 01 ईसाई जोड़े का विवाह उनके परंपरागत रीति रिवाज के अनुसार मंगल भवन सूरजपुर में संपन्न कराया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन एवं महिला एवं बाल विकास मंत्री श्री भूपेष बघेल वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से नवविवाहित जोड़ांे को आर्शीवाद प्रदान करेंगे। महिला बाल विकास विभाग द्वारा मुख्यमंत्री कन्या विवाह आयोजन में समस्त सम्मानीय स्वजनों को सादर आंमत्रित किया गया हैं।

कोरिया : बैकुण्ठपुर में मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह 27 फरवरी को

राज्य शासन के महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन 27 फरवरी को दोपहर 11 बजे जिला मुख्यालय बैकुण्ठपुर स्थित एस.ई.सी.एल के स्टाफ क्लब बैकुण्ठपुर में किया जा रहा है। मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह कार्यक्रम में जिले के 175 जोड़े वैवाहिक बंधन में जुडेंगे।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमति अनिला भेंडिया द्वारा डिजिटल माध्यम से आयोजित मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह कार्यक्रम को संबोधित करेंगे और वर-वधु को आर्शीवाद प्रदान करेंगे। महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री मनोज खलखो ने बताया कि विकासखण्ड़ बैकुण्ठपुर के 35, मनेन्द्रगढ़ के 50, भरतपुर के 25, चिरमिरी-खड़गवां के 65 जोड़े शामिल है। उन्होनें मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह कार्यक्रम में संबंधितों को निर्धारित स्थान और समय पर उपस्थित होकर वर-वधु को आर्शीवाद प्रदान करने का आग्रह किया है।  

अम्बिकापुर : मुख्यमंत्री 71 नवविवाहित जोड़ो को आज देंगे आशीर्वाद।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल शनिवार 27 फरवरी को  दोपहर 1रू00  बजे  कलेक्टोरेट परिसर स्थित महिला एवं बाल विकास विभाग के शहरी परियोजना कार्यालय  प्रांगण में  मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनातर्गत जिला प्रशासन एवं महिला बाल विकास विभाग सरगुजा द्वारा  आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में  दाम्पत्य सूत्र में बंधने जा रहे 71 जोड़ों को ऑनलाइन माध्यम से जुड़कर आशीर्वाद देंगे। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया है कि सामूहिक विवाह कार्यक्रम को मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल सहित नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा जिले के प्रभारी मंत्री डॉ शिवकुमार डहरियाए महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेड़ियाए पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री टीएस सिंहदेव, खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत तथा लुण्ड्रा विधायक डॉ प्रीतम राम ऑनलाईन संबोधित करेंगे तथा दाम्पत्य सूत्र में आबद्ध होने जा रहे जोड़ो को आशीर्वाद प्रदान करेंगे।

 

whatsapp group
Related news