LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
31 Aug 2026
ब्रेकिंग

नाबालिगों के हाथ में वाहन और शराबखोरी पर जनकपुर पुलिस का शिकंजा, 18 मामलों में कार्रवाई।

नाबालिगों के हाथ में वाहन और शराबखोरी पर जनकपुर पुलिस का शिकंजा, 18 मामलों में कार्रवाई।
नाबालिगों के हाथ में वाहन और शराबखोरी पर जनकपुर पुलिस का शिकंजा, 18 मामलों में कार्रवाई।। फोटो: आज का दिन न्यूज़

शराब पीकर हुड़दंग से लेकर ड्रंक एंड ड्राइव तक कार्रवाई, नाबालिगों को वाहन देने वालों पर भी होगी सख्ती

 जनकपुर। सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन कर हुड़दंग करने, नशे की हालत में वाहन चलाने और नाबालिगों द्वारा वाहन चलाए जाने के मामलों में जनकपुर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। 21 अगस्त 2026 से अब तक पुलिस ने कुल 18 प्रकरणों में कार्रवाई करते हुए संबंधित लोगों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की है।

यह कार्रवाई सरगुजा पुलिस महानिरीक्षक दीपक झा एवं पुलिस अधीक्षक श्रीमती रत्ना सिंह के निर्देशन तथा मनेंद्रगढ़ एसडीओपी अरविंद खलखो के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।

18 मामलों में पुलिस की कार्रवाई

पुलिस के अनुसार अभियान के दौरान अलग-अलग मामलों में कार्रवाई की गई है।

सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर हुड़दंग — 10 प्रकरण

सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन कर हुड़दंग करने एवं नशे की हालत में घूमने वाले लोगों के खिलाफ धारा 36(च)(1) आबकारी अधिनियम के तहत 10 प्रकरण दर्ज किए गए।

शराब पीकर वाहन चलाना — 5 प्रकरण

शराब के नशे में वाहन चलाने वाले 5 वाहन चालकों के खिलाफ धारा 185 मोटरयान अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।

नाबालिगों द्वारा वाहन चलाना — 3 प्रकरण

नाबालिग बच्चों के वाहन चलाने के 3 मामले सामने आने पर धारा 199(ए) एवं 5/180 मोटरयान अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।

नाबालिग को वाहन देना अभिभावकों को पड़ सकता है भारी

पुलिस ने अभिभावकों से अपील की है कि वे नाबालिग बच्चों को दोपहिया या चारपहिया वाहन चलाने की अनुमति न दें। कम उम्र में वाहन चलाना न केवल बच्चे के लिए, बल्कि सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों के लिए भी गंभीर खतरा पैदा कर सकता है।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नाबालिग द्वारा वाहन चलाए जाने की स्थिति में वाहन स्वामी एवं अभिभावक की जिम्मेदारी भी तय की जाएगी और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

आगे भी जारी रहेगा अभियान

जनकपुर पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर शराबखोरी, ड्रंक एंड ड्राइव तथा नाबालिगों के वाहन चलाने पर रोक लगाने के लिए लगातार चेकिंग और निगरानी की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Admin

Admin

पाठकों की टिप्पणियां 0