LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
02 Aug 2026
ब्रेकिंग
विश्व स्तनपान सप्ताह: के.बी. पटेल कॉलेज ऑफ नर्सिंग में जागरूकता अभियान, स्वस्थ शिशु-स्वस्थ समाज का दिया संदेश,एमसीबी जिला बनने के तीन साल बाद भी शिक्षा विभाग के 35 पद स्वीकृत नहीं, पूर्व महापौर के. डोमरु रेड्डी ने सीएम पोर्टल पर उठाया मुद्दा,ड्रिप सिंचाई से बदली किसान की तकदीर, कम पानी में बढ़ा सब्जी उत्पादन और आय,लोक भवन से ‘नशा मुक्त युवा विकसित भारत’ अभियान का शुभारंभ, राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिलाई नशामुक्ति की शपथ,डिजिटल न्याय व्यवस्था से मिलेगा त्वरित इंसाफ, नए आपराधिक कानूनों ने न्याय प्रणाली में लाया ऐतिहासिक बदलाव : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय,

मनेंद्रगढ़: 21 जून को विकासखंड मनेंद्रगढ़ में होगा जिला स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन,

मनेंद्रगढ़: 21 जून को विकासखंड मनेंद्रगढ़ में होगा जिला स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन,
मनेंद्रगढ़: 21 जून को विकासखंड मनेंद्रगढ़ में होगा जिला स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन,। फोटो: आज का दिन न्यूज़

स्वामी आत्मानंद स्कूल मनेंद्रगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में भरतपुर-सोनहत विधायक श्रीमती रेणुका सिंह रहेंगी मुख्य अतिथि, ‘‘स्वस्थ आयु के लिए योग’’ थीम पर होगा सामूहिक योगाभ्यास

मनेंद्रगढ़ । अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को एमसीबी जिले के विकासखंड मनेंद्रगढ़ स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल परिसर में जिला स्तरीय भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। योग, स्वास्थ्य एवं जनभागीदारी को समर्पित इस विशेष आयोजन में भरतपुर- सोनहत विधायक श्रीमती रेणुका सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।
इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम “स्वस्थ आयु के लिए योग” निर्धारित की गई है। इसी थीम के अनुरूप आयोजित कार्यक्रम में प्रशिक्षित योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में सामान्य योग प्रोटोकॉल के तहत योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को योग के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें नियमित योगाभ्यास के लिए प्रेरित करना है।

जिला स्तरीय इस आयोजन में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों- कर्मचारियों, विद्यार्थियों, सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं आम नागरिकों की सहभागिता रहेगी। कार्यक्रम के माध्यम से योग के महत्व और उसके स्वास्थ्य लाभों के प्रति व्यापक जन जागरूकता का संदेश दिया जाएगा।

जिला प्रशासन द्वारा आयोजन की सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं। आयोजन स्थल पर पेयजल, स्वास्थ्य सुविधा, स्वच्छता, सुरक्षा, बैठक व्यवस्था तथा अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। जिला प्रशासन ने जिलेवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने और योग को जन-जन तक पहुंचाने के इस अभियान में सहभागी बनने की अपील की है।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का यह जिला स्तरीय आयोजन एमसीबी जिले में स्वास्थ्य जागरूकता, सामुदायिक सहभागिता एवं सकारात्मक जीवनशैली को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल होगी तथा ‘‘स्वस्थ आयु के लिए योग’’ के संदेश को व्यापक स्तर पर प्रसारित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Admin

Admin

पाठकों की टिप्पणियां 0