LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
12 Jul 2026
ब्रेकिंग

मनेन्द्रगढ़ को मिली बड़ी सौगात: शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय भवन निर्माण के लिए ₹8.68 करोड़ से अधिक की स्वीकृति,

मनेन्द्रगढ़ को मिली बड़ी सौगात: शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय भवन निर्माण के लिए ₹8.68 करोड़ से अधिक की स्वीकृति,
मनेन्द्रगढ़ को मिली बड़ी सौगात: शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय भवन निर्माण के लिए ₹8.68 करोड़ से अधिक की स्वीकृति,। फोटो: आज का दिन न्यूज़

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल बोले— दूरस्थ क्षेत्रों तक चिकित्सा शिक्षा पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के चिकित्सा शिक्षा विभाग ने मनेन्द्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी (एमसीबी) जिले के शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, मनेन्द्रगढ़ के भवन निर्माण के लिए 868.35 लाख रुपये (₹8.68 करोड़ से अधिक) की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। स्वीकृत राशि से नर्सिंग महाविद्यालय के भवन सहित आवश्यक शैक्षणिक एवं आधारभूत अधोसंरचना का निर्माण किया जाएगा।

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इस स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नर्सिंग शिक्षा के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। नए भवन के निर्माण से मनेन्द्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी जिले के युवाओं को अपने ही क्षेत्र में उच्च गुणवत्ता वाली नर्सिंग शिक्षा उपलब्ध होगी।

उन्होंने कहा कि इससे न केवल क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलेगी, बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। सरकार का संकल्प है कि प्रदेश के दूरस्थ और आदिवासी क्षेत्रों तक गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच सुनिश्चित की जाए।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि नर्सिंग महाविद्यालय भवन निर्माण की यह स्वीकृति क्षेत्र में स्वास्थ्य शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जिससे आने वाले समय में जिले को दीर्घकालिक लाभ मिलेगा।

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Admin

Admin

पाठकों की टिप्पणियां 0