LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
15 Aug 2026
ब्रेकिंग

एनकॉर्ड समिति की बैठक में नशे के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश,

एनकॉर्ड समिति की बैठक में नशे के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश,
एनकॉर्ड समिति की बैठक में नशे के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश,। फोटो: आज का दिन न्यूज़

स्कूल-कॉलेजों के 100 मीटर दायरे में संचालित गुटखा एवं सिगरेट बिक्री केंद्र हटाने के निर्देश

नदीम खान सूरजपुर

सूरजपुर/13 जुलाई 2026/ कलेक्टर श्रीमती रेना जमील की अध्यक्षता में जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस विभाग के प्रतिनिधि, आबकारी अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों से एनकॉर्ड के अंतर्गत की जा रही कार्रवाई की समीक्षा की गई।

                   बैठक में जिले में युवाओं का नशीले पदार्थों के उपभोग में संलिप्तता पर कलेक्टर ने गहरी चिंता व्यक्त करते हुए संबंधित विभागों को समन्वय के साथ सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नशे के अवैध कारोबार एवं इसके प्रसार पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सभी विभाग निर्धारित जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करें।

Advertisement
Ads3articlepage

                  कलेक्टर ने स्कूल एवं कॉलेज परिसरों के 100 मीटर के दायरे में संचालित गुटखा, सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पादों की बिक्री करने वाले केंद्रों के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई करते हुए उन्हें हटाने के निर्देश दिए। साथ ही कोटपा अधिनियम के तहत पुलिस द्वारा नियमित कार्रवाई सुनिश्चित करने, अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री पर सख्त कार्रवाई करने तथा एनडीपीएस अधिनियम एवं नारकोटिक्स संबंधी प्रावधानों के तहत दोषियों के विरुद्ध प्रभावी कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

                  बैठक में नशामुक्ति के लिए जनचौपाल, जनजागरूकता अभियान, विद्यालय एवं महाविद्यालय स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम तथा आमजन की सहभागिता से नशे के विरुद्ध व्यापक अभियान संचालित करने पर भी जोर दिया गया। कलेक्टर ने सभी विभागों को समन्वित प्रयासों के माध्यम से जिले को नशामुक्त बनाने और युवाओं को नशे से बचाने की दिशा में प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Advertisement
15-augstslides11
15-augstslides10
15-augstslides9
15-augstslides8
15-augstslides7
15-augstslides6
15-augstslides5
15-augstslides1
15-augstslides
Admin

Admin

पाठकों की टिप्पणियां 0