LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
03 Oct 2026
ब्रेकिंग

मनेंद्रगढ़ में निकली एचआईवी जागरूकता रैली, CMHO डॉ. अविनाश खरे ने दिखाई हरी झंडी,

मनेंद्रगढ़ में निकली एचआईवी जागरूकता रैली, CMHO डॉ. अविनाश खरे ने दिखाई हरी झंडी,
मनेंद्रगढ़ में निकली एचआईवी जागरूकता रैली, CMHO डॉ. अविनाश खरे ने दिखाई हरी झंडी,। फोटो: आज का दिन न्यूज़

मनेंद्रगढ़। ‘एचआईवी सघन प्रचार-प्रसार अभियान’ के तहत 17 अगस्त को सिविल अस्पताल मनेंद्रगढ़ से एचआईवी जागरूकता रैली निकाली गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खरे ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।

रैली में डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ, स्वास्थ्यकर्मी और ए.के. नर्सिंग कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। हाथों में जागरूकता संदेशों की तख्तियां लेकर प्रतिभागियों ने शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए एचआईवी/एड्स से बचाव और सुरक्षित व्यवहार का संदेश दिया।

CMHO डॉ. अविनाश खरे ने कहा कि अभियान 12 अगस्त से 12 सितंबर तक चलेगा और इसका उद्देश्य एचआईवी को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर कर लोगों को सही जानकारी, जांच, परामर्श और उपचार की सुविधा से जोड़ना है। अभियान के दौरान ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में नुक्कड़ नाटक, संगोष्ठी और स्वास्थ्य शिविर भी आयोजित किए जाएंगे।

कार्यक्रम में नोडल अधिकारी डॉ. मो. वसीक अस्दक, डॉ. नम्रता चक्रवर्ती, जिला कार्यक्रम प्रबंधक शिशिर जायसवाल, अवनीश पाण्डेय और आईसीटीसी काउंसलर निशा सिंह सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Admin

Admin

पाठकों की टिप्पणियां 0