LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
28 Jul 2026
ब्रेकिंग

सूरजपुर में दिल दहला देने वाली वारदात: नेहरू पार्क में चाकू हमले की शिकार युवती ने इलाज के दौरान तोड़ा दम,

सूरजपुर में दिल दहला देने वाली वारदात: नेहरू पार्क में चाकू हमले की शिकार युवती ने इलाज के दौरान तोड़ा दम,
सूरजपुर में दिल दहला देने वाली वारदात: नेहरू पार्क में चाकू हमले की शिकार युवती ने इलाज के दौरान तोड़ा दम,। फोटो: आज का दिन न्यूज़

गले पर किए गए जानलेवा हमले के बाद अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा था इलाज, हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस,

सूरजपुर। सूरजपुर के नेहरू पार्क में हुई दिल दहला देने वाली चाकूबाजी की घटना में गंभीर रूप से घायल युवती ने आखिरकार जिंदगी की जंग हार दी। अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पूरे जिले में शोक और आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश तेज कर दी है।

जानकारी के अनुसार, लटोरी निवासी युवती पर नेहरू पार्क में अज्ञात हमलावर ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया था। हमले में उसके गले पर गंभीर चोट आई थी। घटना के तुरंत बाद उसे जिला अस्पताल सूरजपुर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर रेफर किया गया।

अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों की निगरानी में उसका लगातार इलाज चलता रहा, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उसकी हालत में सुधार नहीं हो सका और उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। युवती की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया, वहीं क्षेत्र में भी शोक की लहर दौड़ गई।

घटना के बाद पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच तेज कर दी है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है तथा संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल हमले के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है और आरोपी की जल्द पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। इस घटना ने जिले में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Admin

Admin

पाठकों की टिप्पणियां 0