चिरमिरी। हल्दीबाड़ी के होटल अलविना में बीते रविवार को हल्दीबाड़ी व्यापार संघ की बैठक आयोजित की गई। बैठक में व्यापारियों की सहमति से संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से रमाशंकर मिश्रा को संघ का अध्यक्ष चुना गया।
नई कार्यकारिणी में रवि सोबती, अनवर खान, मुकेश अग्रहरि, मुकेश मिश्रा एवं अभिषेक जैन को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। वहीं संजय जैन एवं सचिन अग्रवाल को महासचिव चुना गया। नितिन सिंह को सचिव तथा शुभम अग्रवाल को सह सचिव बनाया गया।
इसके अलावा मोहम्मद नौशाद कोषाध्यक्ष और देवेश अग्रवाल सह कोषाध्यक्ष चुने गए।
इन्हें बनाया गया संरक्षक
बैठक में सर्वसम्मति से पूरन चंद जैन, विश्वनाथ कर्मकार, उपेंद्र जैन, एस.के. दत्ता, शिव सोनी, नीटू कोहली, राजेंद्र सोनी, राकेश पाराशर, अश्विनी अरोड़ा, शेख इस्माइल, राम बिहारी, आशुतोष मिश्रा, प्रदीप विश्वास एवं कमल जैन को संघ का संरक्षक बनाया गया।
नई कार्यकारिणी के गठन के बाद व्यापारियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। उपस्थित व्यापारियों ने संघ को मजबूत बनाने और व्यापारियों के हितों से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाने की बात कही।




पाठकों की टिप्पणियां 0