LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
07 Aug 2026
ब्रेकिंग

अंबिकापुर में मेरा युवा भारत मेगा पंजीयन शिविर का भव्य समापन, 1500 युवाओं ने कराया रजिस्ट्रेशन,

अंबिकापुर में मेरा युवा भारत मेगा पंजीयन शिविर का भव्य समापन, 1500 युवाओं ने कराया रजिस्ट्रेशन,
अंबिकापुर में मेरा युवा भारत मेगा पंजीयन शिविर का भव्य समापन, 1500 युवाओं ने कराया रजिस्ट्रेशन,। फोटो: आज का दिन न्यूज़

दो दिवसीय शिविर में युवाओं को कौशल विकास, स्वयंसेवा, नेतृत्व और करियर अवसरों की दी गई जानकारी, महापौर मंजूषा भगत रहीं शामिल,

अंबिकापुर। जिला शिक्षा अधिकारी के निर्देशानुसार स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, अंबिकापुर में 5 एवं 6 अगस्त को 'मेरा युवा भारत' (माय भारत) के अंतर्गत आयोजित दो दिवसीय मेगा पंजीयन शिविर का उत्साहपूर्ण वातावरण में भव्य समापन हुआ। शिविर में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों और युवाओं ने भाग लेकर योजना से जुड़ने के लिए पंजीयन कराया।

समापन अवसर पर अंबिकापुर की महापौर श्रीमती मंजूषा भगत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने शिविर का अवलोकन कर पंजीयन प्रक्रिया की जानकारी ली तथा विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उन्हें राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए 'मेरा युवा भारत' योजना से जुड़ने का आह्वान किया।

शिविर में नगर एवं आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे युवाओं को माय भारत के नोडल अधिकारी अक्षय रंजन वर्मा एवं उनकी टीम ने योजना के उद्देश्य, लाभ और ऑनलाइन पंजीयन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने युवाओं को सरल भाषा में बताया कि इस पहल से जुड़कर वे कौशल विकास, स्वयंसेवा, नेतृत्व विकास, राष्ट्रीय स्तर की गतिविधियों में भागीदारी, प्रमाण-पत्र और करियर मार्गदर्शन जैसी अनेक सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं।

पंजीयन कार्य का संचालन नोडल अधिकारी अक्षय रंजन वर्मा ने स्वयं किया, जबकि सहायक नोडल अधिकारी अभियान तिवारी ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए पूरी प्रक्रिया में सक्रिय सहयोग दिया।

कार्यक्रम में नगर के सभापति हरमिंदर सिंह 'टिन्नी', जिला समन्वय समिति की सदस्य सुनीता दास सहित अन्य पार्षदगण भी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए अधिक से अधिक युवाओं से इस योजना का लाभ उठाने की अपील की।

दो दिवसीय मेगा पंजीयन शिविर के दौरान लगभग 1500 विद्यार्थियों का पंजीयन किया गया, जिसे आयोजन की महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि 14 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा ऑनलाइन माध्यम से 'मेरा युवा भारत' पोर्टल पर पंजीयन कर सकते हैं।

आयोजकों के अनुसार, यह योजना युवाओं के व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता को बढ़ाने, समाज सेवा की भावना विकसित करने और उन्हें राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रभावी माध्यम है। शिविर के सफल आयोजन में स्कूल शिक्षा विभाग एवं माय भारत टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Admin

Admin

पाठकों की टिप्पणियां 0