LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
21 Aug 2026
ब्रेकिंग

पीएम श्री एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पोड़ीडीह में लेटरल एंट्री से प्रवेश का सुनहरा अवसर, कक्षा 7 वीं एवं 11 वीं की रिक्त सीटों पर आवेदन शुरू,

पीएम श्री एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पोड़ीडीह में लेटरल एंट्री से प्रवेश का सुनहरा अवसर, कक्षा 7 वीं एवं 11 वीं की रिक्त सीटों पर आवेदन शुरू,
पीएम श्री एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पोड़ीडीह में लेटरल एंट्री से प्रवेश का सुनहरा अवसर, कक्षा 7 वीं एवं 11 वीं की रिक्त सीटों पर आवेदन शुरू, । फोटो: आज का दिन न्यूज़
 17 जुलाई को होगी चयन परीक्षा

मनेंद्रगढ़ । भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय तथा राष्ट्रीय आदिवासी छात्र शिक्षा समिति, नई दिल्ली के अधीन संचालित पीएम श्री एकलव्य आदर्श सह-शैक्षणिक आवासीय विद्यालय, पोड़ीडीह, विकासखंड खड़गवां, जिला मनेन्द्रगढ़- चिरमिरी- भरतपुर (एमसीबी) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए लेटरल एंट्री (Lateral Entry) के माध्यम से कक्षा 7 वीं एवं 11 वीं की रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित किए हैं। 

     विद्यालय प्रबंधन द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार इच्छुक एवं पात्र छात्र-छात्राएं निर्धारित प्रारूप में ऑफलाइन आवेदन कर प्रवेश प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।

      जारी सूचना के अनुसार विद्यालय में कक्षा 7 वीं में कुल 3 रिक्त सीटें उपलब्ध हैं, जिनमें 1 बालक एवं 2 बालिकाओं को प्रवेश दिया जाएगा। वहीं कक्षा 11 वीं में कुल 4 रिक्त सीटें हैं, जिनमें 3 बालक एवं 1 बालिका का चयन किया जाएगा। कक्षा 7 वीं में प्रवेश चयन परीक्षा के आधार पर किया जाएगा, जबकि कक्षा 11 वीं में प्रवेश कक्षा 10 वीं के प्राप्तांक एवं मेरिट के आधार पर होगा।

    विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित आवेदन पत्र पूर्ण रूप से भरकर आवश्यक दस्तावेजों सहित 14 जुलाई 2026 तक विद्यालय कार्यालय, पीएम श्री एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, पोड़ीडीह में जमा कर सकते हैं। प्रवेश परीक्षा का आयोजन 17 जुलाई 2026 को प्रातः 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक विद्यालय परिसर में किया जाएगा।

     प्रवेश के लिए अभ्यर्थी का छत्तीसगढ़ राज्य का मूल निवासी तथा राज्य द्वारा अधिसूचित अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग का सदस्य होना अनिवार्य है। साथ ही अभ्यर्थी किसी अन्य विद्यालय से निष्कासित नहीं होना चाहिए। आवेदन के साथ निर्धारित प्रारूप में सभी आवश्यक दस्तावेज संलग्न करना अनिवार्य होगा। आवेदन पत्र में विद्यार्थी एवं अभिभावक की जानकारी, आधार नंबर, पता, जन्मतिथि, शैक्षणिक विवरण सहित अन्य आवश्यक जानकारियां भरनी होंगी तथा निर्धारित घोषणा पत्र पर अभिभावक के हस्ताक्षर भी आवश्यक होंगे।

      विद्यालय द्वारा जारी दिशा- निर्देशों के अनुसार प्रवेश प्रक्रिया, पात्रता, आरक्षण, चयन नियम एवं अन्य विस्तृत जानकारी विद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट https://emrspodidih.org.in/index.php पर उपलब्ध है। आवेदन पत्र भी इसी वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है।

     अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी विद्यालय के ईमेल eklavyakorea@gmail.com अथवा मोबाइल नंबर 7987200995 पर संपर्क कर सकते हैं। विद्यालय प्रबंधन ने पात्र अभ्यर्थियों से निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवेदन प्रस्तुत कर इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Advertisement
15-augstslides11
15-augstslides10
15-augstslides9
15-augstslides8
15-augstslides7
15-augstslides6
15-augstslides5
15-augstslides1
15-augstslides
Admin

Admin

पाठकों की टिप्पणियां 0