LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
08 Oct 2026
ब्रेकिंग

घर की बाड़ी में कपड़े की आड़ में गांजे की खेती, जनकपुर पुलिस ने 14 पौधों के साथ आरोपी को पकड़ा

घर की बाड़ी में कपड़े की आड़ में गांजे की खेती, जनकपुर पुलिस ने 14 पौधों के साथ आरोपी को पकड़ा
घर की बाड़ी में कपड़े की आड़ में गांजे की खेती, जनकपुर पुलिस ने 14 पौधों के साथ आरोपी को पकड़ा। फोटो: आज का दिन न्यूज़

18 किलो 690 ग्राम वजनी गांजे के पौधे जब्त, 52 वर्षीय आरोपी न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया

मनेंद्रगढ़। जनकपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गांजर में घर की बाड़ी में कथित रूप से अवैध गांजे के पौधों की खेती करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से गांजे के 14 पौधे, जिनका कुल वजन 18 किलो 690 ग्राम बताया गया है, बरामद कर जब्त किए हैं।

पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम गांजर निवासी हरिलाल (52 वर्ष) अपने घर की बाड़ी में अवैध रूप से गांजे के पौधे लगा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति की तस्दीक की।

कपड़े से घेरकर रखी थी बाड़ी

पुलिस के मुताबिक आरोपी ने अपने घर की बाड़ी को चारों ओर से कपड़े से घेरकर रखा था। पुलिस को संदेह हुआ कि बाड़ी के भीतर लगाए गए पौधों को बाहरी लोगों की नजर से बचाकर रखा गया है।

इसके बाद पुलिस टीम ने बाड़ी में प्रवेश के लिए रास्ता बनाकर विधिवत छापामार कार्रवाई की। तलाशी के दौरान बाड़ी से 14 गांजे के पौधे बरामद हुए, जिन्हें पुलिस ने विधिवत जब्त किया।

एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने आरोपी हरिलाल के खिलाफ नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटांसेस एक्ट, 1985 की धारा 20(a) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

एसडीओपी के मार्गदर्शन में पुलिस टीम की कार्रवाई

कार्रवाई एसडीओपी अरविंद खलखो की उपस्थिति एवं मार्गदर्शन में की गई। टीम में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक विजय सिंह, सहायक उपनिरीक्षक दिनेश चौहान, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक मनीष साहू, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक कमलेश मरकाम, प्रधान आरक्षक संदीप बागीस, आरक्षक सूर्यपाल सिंह, आरक्षक संजय सिंह एवं महिला आरक्षक राजकुमारी मरकाम शामिल रहे।

जनकपुर थाना पुलिस ने कहा है कि अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Example Image

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Admin

Admin

पाठकों की टिप्पणियां 0