LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
15 Aug 2026
ब्रेकिंग

गरियाबंद : धान से ग्राफ्टेड बैंगन तक बदली किसान कंदर्प नायक की तकदीर

गरियाबंद : धान से ग्राफ्टेड बैंगन तक बदली किसान कंदर्प नायक की तकदीर
गरियाबंद : धान से ग्राफ्टेड बैंगन तक बदली किसान कंदर्प नायक की तकदीर। फोटो: आज का दिन न्यूज़

गरियाबंद, 02 अगस्त 2026

Advertisement
Ads3articlepage

देवभोग विकासखण्ड के ग्राम करचिया के प्रगतिशील किसान श्री कंदर्प नायक ने आधुनिक उद्यानिकी तकनीकों को अपनाकर खेती में नई सफलता हासिल की है। पहले वे पारंपरिक रूप से धान की खेती करते थे, जिसमें लागत अधिक और आय कम होने के कारण परिवार का पालन-पोषण और बच्चों की शिक्षा में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। लगभग 12 वर्ष पूर्व उद्यानिकी विभाग के संपर्क में आने के बाद उन्होंने विभागीय योजनाओं की जानकारी प्राप्त की और राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत ड्रिप सिंचाई, मल्चिंग तथा ग्राफ्टेड बैंगन की खेती शुरू की। आधुनिक तकनीकों के उपयोग से पानी की बचत हुई, पौधों में रोग कम लगे तथा उत्पादन में काफी वृद्धि हुई। इससे खेती की लागत घटी और आय में कई गुना बढ़ोतरी हुई। वर्तमान में श्री नायक 1 एकड़ क्षेत्र में ग्राफ्टेड बैंगन की खेती कर रहे हैं। उद्यानिकी विभाग द्वारा समय-समय पर तकनीकी प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन मिलने से उन्हें खेती में लगातार बेहतर परिणाम प्राप्त हो रहे हैं। उद्यानिकी खेती अपनाकर और अधिक लाभ प्राप्त कर वे अपने बच्चे को आईसीएआर, नई दिल्ली में उच्च शिक्षा दिला रहे हैं।

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Advertisement
15-augstslides11
15-augstslides10
15-augstslides9
15-augstslides8
15-augstslides7
15-augstslides6
15-augstslides5
15-augstslides1
15-augstslides
Admin

Admin

पाठकों की टिप्पणियां 0