LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
16 Oct 2026
ब्रेकिंग

गरबा आयोजनों पर पुलिस की नजर, कोरिया एसपी हरीश राठौर ने किया निरीक्षण; सुरक्षा के लिए दिए सख्त निर्देश

गरबा आयोजनों पर पुलिस की नजर, कोरिया एसपी हरीश राठौर ने किया निरीक्षण; सुरक्षा के लिए दिए सख्त निर्देश
गरबा आयोजनों पर पुलिस की नजर, कोरिया एसपी हरीश राठौर ने किया निरीक्षण; सुरक्षा के लिए दिए सख्त निर्देश। फोटो: आज का दिन न्यूज़

बैकुंठपुर। नवरात्रि पर्व और आगामी गरबा आयोजनों को देखते हुए कोरिया पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियां शुरू कर दी हैं। पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर ने शहर के विभिन्न पूजा पंडालों और गरबा स्थलों का निरीक्षण कर आयोजन समितियों को सुरक्षा और व्यवस्था से जुड़े जरूरी निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान एसपी ने आयोजन समितियों के पदाधिकारियों से चर्चा कर प्रवेश और निकास द्वार, लाइटिंग, अग्निशमन उपकरण, पार्किंग तथा सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था का जायजा लिया।

महिला-बच्चों की सुरक्षा पर विशेष जोर

एसपी ने निर्देश दिए कि सभी प्रमुख गरबा स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे चालू हालत में रहें। महिलाओं, युवतियों और बच्चों की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए जाएं। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए पुलिस बल के साथ सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी।

उन्होंने ध्वनि विस्तारक यंत्रों के इस्तेमाल में शासन और न्यायालय के निर्धारित नियमों का पालन करने को कहा। साथ ही आयोजन स्थलों के बाहर व्यवस्थित पार्किंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि आम लोगों को आवागमन में परेशानी न हो।

आईडी कार्ड के साथ तैनात होंगे स्वयंसेवक

आयोजन समितियों को पहचान पत्र वाले स्वयंसेवक तैनात करने के निर्देश दिए गए हैं। ये स्वयंसेवक भीड़ नियंत्रण और पुलिस प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर व्यवस्था संभालने में सहयोग करेंगे।

पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर ने नागरिकों और आयोजन समितियों से नवरात्रि एवं गरबा कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या आपात स्थिति की सूचना तुरंत नजदीकी थाने या पुलिस कंट्रोल रूम को दी जाए।

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Admin

Admin

पाठकों की टिप्पणियां 0