LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
09 Sep 2026
ब्रेकिंग

प्राकृतिक आपदा में मृतक के वारिसों को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत,

प्राकृतिक आपदा में मृतक के वारिसों को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत,
प्राकृतिक आपदा में मृतक के वारिसों को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत,। फोटो: आज का दिन न्यूज़

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी) । छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, नया रायपुर द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 में संशोधित प्रावधानों के तहत प्राकृतिक आपदा में मृतकों के परिजनों को सहायता उपलब्ध कराए जाने का प्रावधान है।

इसी क्रम में राजस्व पुस्तक परिपत्र 6(4) के परिशिष्ट-1 की कंडिका-6 (क) (1) के अंतर्गत मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले की मनेंद्रगढ़ तहसील के खैरबना निवासी अमीरजान खातून की सर्पदंश से मृत्यु होने पर उनके वारिसों साजरा खातून, अली हसन एवं जरीना बेगम को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।

यह सहायता राशि पीड़ित परिवारों को आपदा की कठिन घड़ी में संबल प्रदान करने हेतु शासन द्वारा प्रदत्त राहत उपायों के अंतर्गत दी गई है। स्वीकृत राशि का व्यय मांग संख्या-58 के मुख्य शीर्ष 2245 - प्राकृतिक आपदा राहत के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 में विकलनीय होगा।

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Admin

Admin

पाठकों की टिप्पणियां 0