LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
10 Sep 2026
ब्रेकिंग

एमसीबी के विद्यार्थियों के लिए सुनहरा अवसर, जवाहर नवोदय विद्यालय की 9वीं और 11वीं कक्षा में प्रवेश शुरू...

एमसीबी के विद्यार्थियों के लिए सुनहरा अवसर, जवाहर नवोदय विद्यालय की 9वीं और 11वीं कक्षा में प्रवेश शुरू...
एमसीबी के विद्यार्थियों के लिए सुनहरा अवसर, जवाहर नवोदय विद्यालय की 9वीं और 11वीं कक्षा में प्रवेश शुरू...। फोटो: आज का दिन न्यूज़

30 सितंबर तक निःशुल्क ऑनलाइन आवेदन, 10 अप्रैल 2027 को होगी लेटरल एंट्री चयन परीक्षा...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले के प्रतिभावान विद्यार्थियों के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश का सुनहरा अवसर है। पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, केनापारा (बैकुंठपुर), जिला कोरिया में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 9वीं एवं 11वीं में लेटरल एंट्री चयन परीक्षा (LEST) के माध्यम से प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है।

वर्तमान में एमसीबी जिला जवाहर नवोदय विद्यालय केनापारा के शैक्षणिक क्षेत्राधिकार के अंतर्गत आता है। प्रवेश के लिए इच्छुक पात्र विद्यार्थी 30 सितंबर 2026 तक निःशुल्क ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

मनेन्द्रगढ़, खड़गवां और भरतपुर के विद्यार्थी कर सकेंगे आवेदन

कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए एमसीबी जिले के मनेन्द्रगढ़, खड़गवां एवं भरतपुर विकासखंड के वे विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं, जो वर्तमान में किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय में कक्षा 8वीं में अध्ययनरत हैं।

इसी तरह कक्षा 11वीं में प्रवेश के लिए संबंधित विकासखंडों के वे विद्यार्थी पात्र होंगे, जो वर्तमान में मान्यता प्राप्त विद्यालय में कक्षा 10वीं में अध्ययनरत हैं। विद्यार्थियों को आवेदन से पहले निर्धारित पात्रता एवं अन्य शर्तों को ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी गई है।

30 सितंबर तक निःशुल्क आवेदन

जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा 9वीं एवं 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क है। विद्यार्थी इंटरनेट सुविधा वाले कंप्यूटर, लैपटॉप या मोबाइल फोन से घर बैठे आवेदन कर सकते हैं।

ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के विद्यार्थी अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) अथवा लोकसेवा केंद्र की सहायता से भी ऑनलाइन आवेदन भर सकते हैं।

9वीं और 11वीं के लिए अलग-अलग आवेदन लिंक

विद्यार्थी आवेदन करने से पहले आवश्यक जानकारी एवं पात्रता शर्तों को ध्यानपूर्वक पढ़कर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन करें।

कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए:

https://cbseitms.nic.in/2026/nvsix_9

कक्षा 11वीं में प्रवेश के लिए:

https://cbseitms.nic.in/2026/nvsxi_11

जवाहर नवोदय विद्यालय से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए विद्यार्थी www.navodaya.gov.in पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

10 अप्रैल 2027 को होगी चयन परीक्षा

जवाहर नवोदय विद्यालय प्रशासन के अनुसार कक्षा 9वीं एवं 11वीं में लेटरल एंट्री के लिए चयन परीक्षा 10 अप्रैल 2027 को आयोजित की जाएगी। विद्यार्थियों का चयन निर्धारित चयन परीक्षा एवं संबंधित नियमों के आधार पर किया जाएगा।

इसलिए आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी समय रहते शुरू करने की सलाह दी गई है।

तकनीकी समस्या होने पर सहायक केंद्र से मिलेगी मदद

ऑनलाइन आवेदन के दौरान किसी प्रकार की तकनीकी समस्या या सहायता की आवश्यकता होने पर अभ्यर्थी जवाहर नवोदय विद्यालय, केनापारा, बैकुंठपुर में स्थापित सहायता केंद्र से संपर्क कर सकते हैं।

विद्यालय प्रशासन एवं संबंधित विभाग ने पात्र विद्यार्थियों और अभिभावकों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी करें, ताकि तकनीकी अथवा अन्य किसी समस्या की स्थिति में सुधार के लिए पर्याप्त समय मिल सके।

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Admin

Admin

पाठकों की टिप्पणियां 0