LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
17 Oct 2026
ब्रेकिंग

सात साल के इंतजार के बाद गूंजी किलकारी, जिला चिकित्सालय MCB में सफल ऑपरेशन से स्वस्थ शिशु का जन्म

सात साल के इंतजार के बाद गूंजी किलकारी, जिला चिकित्सालय MCB में सफल ऑपरेशन से स्वस्थ शिशु का जन्म
सात साल के इंतजार के बाद गूंजी किलकारी, जिला चिकित्सालय MCB में सफल ऑपरेशन से स्वस्थ शिशु का जन्म। फोटो: आज का दिन न्यूज़

चिरमिरी। विवाह के सात वर्ष बाद गर्भधारण करने वाली महिला का जिला चिकित्सालय MCB में सफल ऑपरेशन से सुरक्षित प्रसव कराया गया। 15 अक्टूबर 2026 को सुबह 10:36 बजे चिकित्सकीय टीम ने ऑपरेशन के जरिए स्वस्थ शिशु का जन्म कराया। इस सफलता से महिला और उनके परिजनों में खुशी का माहौल है।

विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने संभाली जिम्मेदारी

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खरे तथा सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक डॉ. अभय प्रताप सिंह तोमर के मार्गदर्शन में यह ऑपरेशन संपन्न हुआ। इसमें स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. विद्याश्री तिवारी, एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ. नीना अपरा और ऑपरेशन थिएटर के समस्त स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। टीम के समन्वित प्रयासों से प्रसव प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी हुई।

अस्पताल में ही मिली सुरक्षित प्रसव की सुविधा

सफल ऑपरेशन के बाद महिला और उनके परिजनों ने राहत महसूस की। जिला चिकित्सालय में ही ऑपरेशन के माध्यम से सुरक्षित प्रसव की सुविधा मिलने से परिवार में प्रसन्नता का माहौल रहा। यह सफलता अस्पताल की चिकित्सकीय टीम के समर्पण और उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं को दर्शाती है।

गंभीर प्रसव मामलों में भी मिल रही उपचार सुविधा

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, जिला चिकित्सालय MCB में इससे पहले भी लगभग 125 गंभीर प्रसव संबंधी मामलों में सफल ऑपरेशन किए जा चुके हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद गर्भवती महिलाओं को आवश्यक उपचार और सुरक्षित प्रसव सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ और ऑपरेशन थिएटर की टीम लगातार प्रयासरत है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खरे और सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक डॉ. अभय प्रताप सिंह तोमर के मार्गदर्शन में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने पर जोर दिया जा रहा है। इस सफल प्रसव को चिकित्सकीय टीम की कार्यकुशलता, कर्तव्यनिष्ठा और सेवाभाव का परिणाम माना जा रहा है।

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Admin

Admin

पाठकों की टिप्पणियां 0