घरेलू एलपीजी गैस एवं कमर्शियल गैस के दामों में वृद्धि को लेकर जिला कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया..

घरेलू एलपीजी गैस एवं कमर्शियल गैस के दामों में वृद्धि को लेकर जिला कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया..

नदीम खान सूरजपुर

विदित हो कि केंद्र सरकार द्वारा घरेलू गैस सिलेंडर में 60 रु और व्यावसायिक गैस में 115 रुपए की वृद्धि की गई है। जिससे मध्यम और निचले तबके के परिवारों पर आर्थिक बोझ बढ़ा है। देशभर में पूर्व से ही महंगाई बढ़ी हुई है,ऊपर से प्रतिदिन दैनिक आवश्यकताओं की वस्तुओं के दामों में वृद्धि की जा रही है। इसी के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आज जिला कांग्रेस कमेटी सूरजपुर ने स्थानीय अग्रसेन चौक पर केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। इस दौरान कांग्रेस जनों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर कांग्रेस का झण्डा लहराया। वही पुतला दहन के दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित पुलिस बल से कांग्रेसियों की झड़प व झूमा-झटकी भी हुई। जिससे तनाव की स्थिति भी निर्मित हो गई और काफी देर तक चोक पर तनावपूर्ण वातावरण बना रहा। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष शशि सिंह की अगुवाई में कांग्रेस के ईस्माइल खान, संजय डोसी, सुनील अग्रवाल, मेहंदी यादव, नवीन जायसवाल, प्रदीप साहू, बिहारी कुलदीप, बबीता गुप्ता, वेद प्रकाश मिश्रा,विमलेश तिवारी, संतोष पावले, विक्की समाद्दार, रोहन रजवाड़े, सुनील सारथी, शान्तु डोसी, शक्ति ठाकुर, परमेश्वर राजवाड़े, राजपाल कसेरा, पवन साहू, इमरान एराकी, दीपक देवांगन, आशीष सिंह, जमील सिद्दीकी, लिवनेस सिंह, जबारुल हक, हेमंत साहू,घूरन सिंह व जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी व कार्यकता उपस्थित रहें।

पुलिस ने डंडे से पीट कर पीएम का पुतला बुझाया।

प्रदर्शन के दौरान युवक कांग्रेस के दोनों विधानसभा अध्यक्ष विक्की समद्दार व परमेश्वर राजवाड़े पुलिस को चकमा देकर पीएम के पुतले का दहन किया। इस दौरान पुलिस के अधिकारी व जवान पीएम के पुतले में लगी आग को डंडे से पीट-पीट कर बुझाया। पुलिस की इस कार्यवाही को देख अगल-बगल खड़े लोगो ने खूब मजे लिए और वीडियो भी बनाई। हालांकि पुतला दहन के बीच पुलिस कर्मी भारी संख्या में होने के बाद भी पुतला दहन रोक नही पायें।