विश्व महिला दिवस पर अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह रायपुर के होटल किंगसवे में हुआ संपन्न,
चिरमिरी । 8 मार्च विश्व महिला दिवस के अवसर पर रायपुर के होटल किंगसवे में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. बी. के. त्रिपाठी, निर्देशक एग्रीकल्चर विश्वविद्यालय रायपुर तथा कार्यक्रम के विशिष्ट तिथि संगठन के चेयरमैन सुरेश सिंह तोमर एवं कार्यक्रम की अध्यक्ष प्रदेश अध्यक्ष राकेश कुमार महौत रहे । मंच का संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश चौहान एवं संदीप राय ने किया । संगठन को गति देने वाले वरिष्ठ पदाधिकारी मनोज दास, बृज बिहारी पंडित के मार्गदर्शन में कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रकाश कुमार शर्मा, अनादि पाण्डेय की महत्वपूर्ण भूमिका रही । प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन भी रायपुर में मुख्य अतिथि के द्वारा महिलाओं से कराया गया ।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संगठन के नरसिंह चरण मुनि, अनुज जायसवाल, संदीप राय, रमेश अहिरवार, विद्या राठौड़, पुकेश्वर दास, लखेश्वर वैष्णो, अमोल दास, दुर्गा महंत, शैलेंद्र देवांगन, पुनारद साहू, सेवानिवृत प्रधान अध्यापिका दुर्ग रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय
आदि सभी वरिष्ठ एवं कनिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ-साथ रायपुर के जनमानस का सहयोग रहा ।
Aaj ka din 












