अंबिकापुर में एक महिला के साथ दुष्कर्म के बाद जघन्य हत्या के मामले में फरार आरोपी को चिरमिरी पुलिस ने किया गिरफ्तार,

अंबिकापुर में एक महिला के साथ दुष्कर्म के बाद जघन्य हत्या के मामले में फरार आरोपी को चिरमिरी पुलिस ने किया गिरफ्तार,

अंबिकापुर पुलिस ने आरोपी के ऊपर 30 हजार रुपए का इनाम किया था घोषित,

चिरमिरी । अंबिकापुर के सद्भावना चौक के पास एक महिला के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी जघन्य हत्या के मामले में पिछले एक पखवाड़े से फरार चल रहे आरोपी को चिरमिरी पुलिस ने जिला अस्पताल के पास से गिरफ्तार कर लिया है । आरोपी को आगे की कार्यवाही के लिए चिरमिरी पुलिस ने अंबिकापुर पुलिस को सौंप दिया है।

      यह मामला इतना जघन्य था कि इसकी चर्चा पूरे प्रदेश में गूंज रही थी । आरोपी का कोई सुराग नहीं मिलने पर सरगुजा पुलिस ने इसकी सूचना देने वाले व्यक्ति को 30 हजार रुपए का इनाम देने की घोषणा कर रखी थी ।

       पूरे मामले की जानकारी देते हुए चिरमिरी थाना प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि शुक्रवार की सुबह किस अन्य कार्य से जिला अस्पताल गए चिरमिरी पुलिस के एक आरक्षक को अस्पताल परिसर में मौजूद एक व्यक्ति पर संदेह हुआ, जिसकी सूचना उसने थाना प्रभारी को दी । 

     संदेही की तस्दीक करने के लिए उन्होंने कुछ अन्य आरक्षकों को जिला अस्पताल भेजा । पुलिस को अपने नजदीक देखकर संदेही जिला अस्पताल से बाहर भागने लगा, जिसे घेरकर पुलिस ने अस्पताल परिसर के बाहर पकड़ा ।

     पूछताछ करने पर उसने स्वीकार किया कि अंबिकापुर में हुए महिला के साथ हुए दुष्कर्म व हत्या उसी ने की है, जिसके बाद चिरमिरी पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी सरगुजा पुलिस को दी । जिसके बाद उसे लेने अंबिकापुर पुलिस चिरमिरी पहुंची ।