पार्षद राहुल भाई पटेल ने एमसीबी कलेक्टर से किया गोदरीपारा क्षेत्र में सीएसईबी का नया विद्युत सब स्टेशन की स्थापना करने व लाईन का विस्तार करने की मांग,
चिरमिरी में विद्युत व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु पार्षद राहुल भाई पटेल ने की पहल
चिरमिरी। नगर पालिक निगम चिरमिरी के वार्ड क्रमांक 34 के पार्षद राहुल भाई पटेल ने गोदरीपारा क्षेत्र की बिजली समस्याओं के स्थायी समाधान हेतु एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। उन्होंने कलेक्टर (मनेन्द्रगढ़- चिरमिरी- भरतपुर) को जनदर्शन के माध्यम से ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र में छत्तीसगढ़ स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड के कनेक्शन और नए सब-स्टेशन की शीघ्र स्वीकृति की मांग की है।
प्रमुख मांगें एवं सुझाव:
सीएसईबी कनेक्शन का विस्तार* गोदरीपारा के आमानाला क्षेत्र से लेकर शनि मंदिर के आसपास तक सीएसईबी की लाइन का विस्तार किया जाए।
*एसईसीएल पर निर्भरता कम करना:* वर्तमान में नागरिक और व्यापारी एसईसीएल की बिजली पर निर्भर हैं, जहाँ तकनीकी खराबी के कारण अक्सर आपूर्ति बाधित रहती है।
*रुके हुए कार्यों को गति देना:* पूर्व में शुरू हुई कनेक्शन की प्रक्रिया, जो तकनीकी कारणों से रुक गई थी, उसे पुनः शुरू कर प्राथमिकता से पूर्ण किया जाए।
*निगम निधि का उपयोग:* श्री पटेल ने बताया कि नगर निगम के पास विद्युत विस्तार हेतु कुछ राशि उपलब्ध है, जिसका उपयोग प्रशासनिक समन्वय के साथ जनहित में किया जा सकता है।
जनता को होने वाले लाभ:
"सीएसईबी का कनेक्शन उपलब्ध होने से क्षेत्रवासियों को वोल्टेज की समस्या से निजात मिलेगी और स्थायी एवं सुचारू बिजली आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी।
हमारा लक्ष्य है कि व्यापारियों और आम नागरिकों को मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान न होना पड़े।"
श्री पटेल ने प्रशासन से आग्रह किया है कि विद्युत सब-स्टेशन की स्थापना और कनेक्शन विस्तार की प्रक्रिया को जल्द से जल्द हरी झंडी दी जाए ताकि क्षेत्र के विकास को नई गति मिल सके।
Aaj ka din 












