सिरपुर महोत्सव में मनेंद्रगढ़ की बेटी जस गीत गायिका जसमीत कौर हुई सम्मानित,

सिरपुर महोत्सव में मनेंद्रगढ़ की बेटी जस गीत गायिका जसमीत कौर हुई सम्मानित,

मनेंद्रगढ़ । जसगीत गायिका छत्तीसगढ़ रत्न से सम्मानित सुश्री जसमीत कौर ने सिरपुर महोत्सव में अपने जसगीतों की शानदार प्रस्तुति दी । सिरपुर महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन हुआ था, जिसमें बड़े से बड़े कलाकार एवं स्थानीय कलाकारों को बुलाया गया था । बॉलीवुड एवं छत्तीसगढ़ के सब प्रसिद्ध कलाकारों को बुलवाया गया था, जिसमें मनेंद्रगढ़ की बेटी के नाम से मशहूर सुश्री जसमीत कौर के द्वारा महोत्सव के दूसरे दिन शानदार प्रस्तुति दी गई।

दर्शकों की ताली की गड़गड़ाहट से गूंज उठा स्टेज

       एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति से आयोजित जिला प्रशासन एवं विधायक राजू सिन्हा एवं कलेक्टर विनय लहंगे द्वारा जसमीत कौर के भजनों को सुनकर आशीर्वाद एवं उज्जवल भविष्य की कामना की गई ।

  आपको बता दे कि बहुत छोटी सी उम्र में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाली जसमीत कौर बहुत से पुरस्कार तथा इनाम को अपने नाम करने में सफलता प्राप्त की है तथा एमसीबी जिले के लिए बड़ी ही गर्व की बात है कि मनेद्रगढ़ की बेटी के नाम से प्रसिद्ध गायिका के द्वारा लगातार कहीं ना कहीं अपने गीतों के माध्यम से प्रस्तुति देती रही है । साथ ही ऐसा पहली बार हुआ है कि एक छोटे से शहर से निकलकर प्रदेश, देश तक गायन के क्षेत्र में उभरती नई कलाकार सिर्फ मनेद्रगढ़ ही नहीं संपूर्ण छत्तीसगढ़ का नाम रोशन कर रही हैं जो काबिले तारीफ है । इसकी जितनी तारीफें करनी चाहिए, कम है । ऐसा मनेद्रगढ़ के लोगों के द्वारा कहा जा रहा है। मनेद्रगढ़ विधानसभा के विधायक तथा वर्तमान में स्वास्थ्य मंत्री का दर्जा प्राप्त श्याम बिहारी जयसवाल ने जसमीत कौर को एमसीबी जिले की जनता की ओर से शुभकामनाएं बधाई दी एवं उज्जवल भविष्य की कामना की है ।