LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
02 Aug 2026
ब्रेकिंग
विश्व स्तनपान सप्ताह: के.बी. पटेल कॉलेज ऑफ नर्सिंग में जागरूकता अभियान, स्वस्थ शिशु-स्वस्थ समाज का दिया संदेश,एमसीबी जिला बनने के तीन साल बाद भी शिक्षा विभाग के 35 पद स्वीकृत नहीं, पूर्व महापौर के. डोमरु रेड्डी ने सीएम पोर्टल पर उठाया मुद्दा,ड्रिप सिंचाई से बदली किसान की तकदीर, कम पानी में बढ़ा सब्जी उत्पादन और आय,लोक भवन से ‘नशा मुक्त युवा विकसित भारत’ अभियान का शुभारंभ, राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिलाई नशामुक्ति की शपथ,डिजिटल न्याय व्यवस्था से मिलेगा त्वरित इंसाफ, नए आपराधिक कानूनों ने न्याय प्रणाली में लाया ऐतिहासिक बदलाव : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय,

चिरमिरी निगम के 294 प्लेसमेंट और नियमित कर्मचारियों का 3 माह से वेतन लंबित, पार्षद राहुल भाई पटेल ने आयुक्त को पत्र सौंपकर शीघ्र भुगतान की की मांग,

चिरमिरी निगम के 294 प्लेसमेंट और नियमित कर्मचारियों का 3 माह से वेतन लंबित, पार्षद राहुल भाई पटेल ने आयुक्त को पत्र सौंपकर शीघ्र भुगतान की की मांग,
चिरमिरी निगम के 294 प्लेसमेंट और नियमित कर्मचारियों का 3 माह से वेतन लंबित, पार्षद राहुल भाई पटेल ने आयुक्त को पत्र सौंपकर शीघ्र भुगतान की की मांग,। फोटो: आज का दिन न्यूज़

चिरमिरी। नगर पालिक निगम चिरमिरी के वार्ड क्रमांक 34 (देवी अहिल्या बाई वार्ड) के सजग पार्षद राहुल भाई पटेल ने निगम प्रशासन के अंतर्गत कार्यरत सैकड़ों कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए आवाज बुलंद की है।

पार्षद राहुल भाई पटेल ने नगर पालिक निगम चिरमिरी के आयुक्त महोदय को एक औपचारिक मांग पत्र सौंपकर निगम में कार्यरत प्लेसमेंट और नियमित कर्मचारियों के पिछले तीन महीनों से रुके हुए वेतन का अविलंब भुगतान कराने का पुरजोर आग्रह किया है।
सौंपे गए पत्र के माध्यम से पार्षद राहुल भाई पटेल ने आयुक्त का ध्यान आकर्षित करते हुए बताया कि वर्तमान में नगर पालिक निगम चिरमिरी में लगभग 224 प्लेसमेंट कर्मचारी तथा 70 नियमित कर्मचारी अपनी सेवाएं पूरी निष्ठा के साथ दे रहे हैं। अत्यंत खेद का विषय है कि इन कुल 294 कर्मचारियों को पिछले 3 महीनों से उनके कड़े परिश्रम का पारिश्रमिक (वेतन) प्राप्त नहीं हुआ है। लंबे समय से वेतन न मिलने के कारण इन गरीब व मध्यमवर्गीय परिवारों के सामने गहरा आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

कर्मचारियों के सामने खड़ा हुआ धर्मसंकट:

पार्षद राहुल भाई पटेल ने कर्मचारियों की पीड़ा को उजागर करते हुए कहा कि, "वर्तमान जून माह में स्कूल और विद्यालय खुल चुके हैं। कर्मचारियों के सामने बच्चों के एडमिशन, स्कूल फीस, यूनिफॉर्म और कॉपियां-किताबें खरीदने के लिए पैसे नहीं हैं। स्थिति इतनी दयनीय हो चुकी है कि कर्मचारियों के समक्ष यह धर्मसंकट खड़ा हो गया है कि वे घर के लिए राशन खरीदें या अपने बच्चों को स्कूल में पढ़ाएं।"

पार्षद ने निगम प्रशासन से बेहद संवेदनशील रुख अपनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी दिन-रात शहर की व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने में अपना योगदान देते हैं। ऐसे में उनका वेतन रोकना मानवीय दृष्टिकोण से भी उचित नहीं है। उन्होंने आयुक्त से करबद्ध प्रार्थना की है कि कर्मचारियों के परिवारों की दयनीय आर्थिक स्थिति को देखते हुए, उनके 03 माह के इस लंबित वेतन का भुगतान यथाशीघ्र कराने के लिए तत्काल ठोस व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Admin

Admin

पाठकों की टिप्पणियां 0