कुनकुरी के सलिया टोली में आयोजितअटल सुशासन समारोह कार्यक्रम की तैयारी का जायजा ले कर भाजपा नेताओं ने दिया आवश्यक दिशा निर्देश

कुनकुरी के सलिया टोली में आयोजितअटल सुशासन समारोह कार्यक्रम की तैयारी का जायजा ले कर भाजपा नेताओं ने दिया आवश्यक दिशा निर्देश

जशपुर : 25 दिसंबर को होने वाले अटल सुशासन समारोह कार्यक्रम हेतु कार्यक्रम स्थल का जायजा लेने भाजपा जिलाध्यक्ष सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता पहुंचे।यहां उन्होंने व्यवस्था संबंधी संपूर्ण जानकारी ली।

ज्ञात हो कि कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कुनकुरी के सलिया टोली स्टेडियम में बुधवार की दोपहर 1 बजे अटल सुशासन समारोह कार्यक्रम का आयोजन आयोजित है।कार्यक्रम की तैयारी को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता,महामंत्री भरत सिंह,जिला प्रवक्ता ओम प्रकाश सिंहा,जिला पंचायत उपाध्यक्ष उपेन्द्र यादव,पूर्व मंडल अध्यक्ष जशपुर संतोष सिंह कार्यक्रम स्थल में पहुंचे और तैयारी का जायजा लिया।इस दौरान सभी व्यापक तैयारी पूर्ण होने पर प्रसन्नता जाहिर करते हुवे जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता ने कहा कि सुरक्षा के व्यापक इंतजाम के साथ साथ कार्यकर्ताओं की हर संभव मदद के लिए वालेंटियर नियुक्त किया गया है।लोगों की भीड़ को नियंत्रित कर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिये प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद है।वहीं जिला प्रवक्ता ओम प्रकाश सिंहा ने कार्यक्रम के दौरान सभी व्यवस्था पूर्ण होने पश्चात अंतिम निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिया है।

विदित हो कि उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मौजूद रहेंगे।जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में ओ.पी.चौधरी मंत्री,वित्त,वाणिज्यिक कर,आवास एवं पर्यावरण,योजना,आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग एवं प्रभारी मंत्री जिला-जशपुर,राधेश्याम राठिया सांसद,रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र,पूर्व सांसद राजा रणविजय सिंह जूदेव,श्रीमती गोमती साय विधायक,पत्थलगांव विधानसभा एवं उपाध्यक्ष,सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण,श्रीमती रायमुनी भगत विधायक जशपुर विधानसभा,श्रीमती प्रियंवदा सिंह जूदेव सदस्य राज्य महिला आयोग,पूर्व प्रदेश महामंत्री संगठन रामप्रताप सिंह,पूर्व प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार राय,प्रदेश मंत्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव,श्रीमती शांति भगत अध्यक्ष,जिला पंचायत जशपुर,उपेन्द्र यादव उपाध्यक्ष जिला पंचायत जशपुर मौजूद रहेंगे।यह कार्यक्रम जशपुर जिले के नगरीय निकायों के अध्यक्ष एवं पार्षद गण, जनपद पंचायतों के अध्यक्ष एवं सदस्य गण तथा समस्त जनप्रतिनिधि गण के आतिथ्य में आयोजन होना है।