Big News : पत्नी को भूले शिवराज सिंह चौहान.! अकेले छोड़कर 1 किमी चले गए फिर आया याद..22 गाड़ियों के काफिले के साथ लौटे लेने वापस..पढ़ें पूरी ख़बर

Big News : पत्नी को भूले शिवराज सिंह चौहान.! अकेले छोड़कर 1 किमी चले गए फिर आया याद..22 गाड़ियों के काफिले के साथ लौटे लेने वापस..पढ़ें पूरी ख़बर

Big News : शिवराज पत्नी के साथ गुजरात के धार्मिक व सरकारी दौरे पर थे। सोमनाथ ज्योतिर्लिंग और गिर के सिंहदर्शन के बाद शनिवार को मूंगफली शोध केंद्र में किसानों व ‘लखपति दीदी’ योजना से जुड़ी महिलाओं से संवाद कार्यक्रम था। उन्हें रात 8 बजे राजकोट से फ्लाइट पकड़नी थी और रास्ता खराब होने के कारण वे हड़बड़ी में थे।

वहीं, कृषि मंत्री मंच पर बार-बार घड़ी की तरफ देखते नजर आए। उन्होंने माइक पर कहा कि राजकोट का रास्ता खराब है, अगली बार फुर्सत से आऊंगा। वह भाषण देने के बाद तुरंत राजकोट के निकल गए, लेकिन गिरनार दर्शन के बाद लौट चुकी पत्नी साधना सिंह को भूल गए। इसके बाद उन्हें ख्याल कि पत्नी साथ में नहीं हैं। फिर फौरन पत्नी को फोन किया और काफिला लेकर पत्नी के साथ वापस लौटे। इसके बाद राजकोट के लिए रवाना हुए।

लखपति दीदियों की कहानी का संकलन जारी किया

दरअसल, शिवराज सिंह चौहान ने जूनागढ़ में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तहत सालाना 10 लाख रुपये से अधिक कमाने वाली लखपति दीदियों की 50 प्रेरक सफलता की कहानियों का संकलन भी जारी किया। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने बताया कि उन्होंने संस्थान की 2024 की वार्षिक रिपोर्ट का भी अनावरण किया।

अब तक 1.5 महिलाएं बनीं लखपति दीदी

फिलहाल, लखपति दीदियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को लखपति (करोड़पति) बनाना सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता है। उन्होंने कहा कि हर महिला को आत्मनिर्भर, आर्थिक रूप से सशक्त और स्वतंत्र बनना होगा। शिवराज सिंह ने कहा कि 1.5 करोड़ महिलाएं पहले ही लखपति दीदी बन चुकी हैं और सरकार 15 अगस्त तक 2 करोड़ का लक्ष्य हासिल करने की दिशा में अग्रसर है।