Big Breaking : डिजिटल इंडिया से आत्मनिर्भर और भ्रष्टाचार मुक्त बन रहा भारत...योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुंचा...पढ़ें पूरी खबर

Big Breaking : डिजिटल इंडिया से आत्मनिर्भर और भ्रष्टाचार मुक्त बन रहा भारत...योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुंचा...पढ़ें पूरी खबर

रायपुर/नई दिल्ली। ‘डिजिटल इंडिया’ पहल के माध्यम से देश आत्मनिर्भरता और भ्रष्टाचार मुक्त शासन की ओर तेज़ी से कदम बढ़ा रहा है। भारत सरकार की रिपोर्ट के अनुसार, डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के तहत अब तक ₹43 लाख करोड़ से अधिक राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी जा चुकी है। इससे योजनाओं का लाभ बिना किसी बिचौलिए के पारदर्शी तरीके से आम नागरिकों तक पहुँच रहा है। इसके साथ ही देशभर में अब तक 141 करोड़ से अधिक निवासियों को आधार नंबर जारी किए जा चुके हैं, जिससे सरकारी सेवाओं तक आसान पहुँच संभव हुई है।

 सरकारी खरीद-फरोख्त के लिए GeM पोर्टल पर अब तक ₹13.53 लाख करोड़ से अधिक का लेनदेन किया जा चुका है। यह पोर्टल व्यापार में पारदर्शिता और प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा दे रहा है। कृषि क्षेत्र की बात करें तो राष्ट्रीय कृषि बाज़ार (eNAM) पोर्टल पर अब तक 1.78 करोड़ किसान और 2.65 लाख व्यापारी पंजीकृत हो चुके हैं। 

यह पोर्टल किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य दिलाने में मदद कर रहा है। वहीं, UMANG ऐप के माध्यम से केंद्र और राज्य सरकार की 2,132 से भी अधिक सेवाएँ एक ही प्लेटफॉर्म पर ऑनलाइन उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे आम नागरिकों को सुविधा और समय की बचत हो रही है। भारत सरकार का कहना है कि डिजिटल तकनीक के सहारे अब देश न सिर्फ विकास की नई ऊँचाइयों को छू रहा है, बल्कि भ्रष्टाचार पर भी प्रभावी अंकुश लगाया जा रहा है।