LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
15 Aug 2026
ब्रेकिंग

एडिशनल एसपी सुरेशा चौबे के मार्गदर्शन में थाना पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अब तक 10 स्थायी वारंटी गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश

एडिशनल एसपी सुरेशा चौबे के मार्गदर्शन में थाना पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अब तक 10 स्थायी वारंटी गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश
एडिशनल एसपी सुरेशा चौबे के मार्गदर्शन में थाना पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अब तक 10 स्थायी वारंटी गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश। फोटो: आज का दिन न्यूज़

कोरिया पुलिस का स्थायी वारंटियों पर शिकंजा, एसपी हरीश राठौर के निर्देश पर विशेष अभियान तेज

बैकुंठपुर। कोरिया जिले में नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर के पदभार ग्रहण करने के बाद अपराधियों और लंबे समय से न्यायालय की कार्रवाई से फरार चल रहे स्थायी वारंटियों के विरुद्ध विशेष अभियान लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं एडिशनल एसपी श्रीमती सुरेशा चौबे के मार्गदर्शन में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में वांछित आरोपियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में थाना पटना पुलिस ने विशेष अभियान के तहत उल्लेखनीय सफलता हासिल करते हुए एसपी के कार्यभार संभालने के बाद से अब तक करीब 10 स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को संबंधित न्यायालय में पेश किया गया, जहां न्यायालय के आदेश पर उन्हें जिला जेल बैकुंठपुर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

Advertisement
Ads3articlepage

पुलिस का कहना है कि इस अभियान से लंबे समय से फरार रहकर न्यायालय की कार्रवाई से बचने वाले आरोपियों में कानून का भय पैदा हुआ है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि फरार वारंटियों, वांछित अपराधियों और न्यायालय से बचने वालों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

जिला पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि यदि किसी फरार वारंटी या वांछित अपराधी की जानकारी हो तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Advertisement
15-augstslides11
15-augstslides10
15-augstslides9
15-augstslides8
15-augstslides7
15-augstslides6
15-augstslides5
15-augstslides1
15-augstslides
Admin

Admin

पाठकों की टिप्पणियां 0