LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
16 Oct 2026
ब्रेकिंग

बाइक पर लिफ्ट नहीं देने पर युवक की बेरहमी से पिटाई, चिरमिरी पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

बाइक पर लिफ्ट नहीं देने पर युवक की बेरहमी से पिटाई, चिरमिरी पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
बाइक पर लिफ्ट नहीं देने पर युवक की बेरहमी से पिटाई, चिरमिरी पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार। फोटो: आज का दिन न्यूज़

चिरमिरी। बाइक पर लिफ्ट देने से मना करने पर युवक के साथ मारपीट कर उसे बेहोश करने के मामले में चिरमिरी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। न्यायालय में पेश किए जाने के बाद दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

चिरमिरी थाना प्रभारी वासुदेव परगनिहा के अनुसार, आजाद नगर गोदरीपारा निवासी फिरोज खान ने बाइक पर तीन सवारी बैठाने पर चालान होने के नियमों का हवाला देते हुए रवि पंडो और शुभम सिंधिया को लिफ्ट देने से मना कर दिया था। इससे नाराज दोनों आरोपियों ने कथित तौर पर गाली-गलौज करते हुए युवक पर डंडे और मुक्कों से हमला कर दिया। मारपीट में वह बेहोश हो गया।

घायल युवक को स्थानीय लोगों की मदद से बड़ा बाजार स्थित जिला अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस के मुताबिक, सिटी स्कैन रिपोर्ट में सिर, चेहरे और आंख के पास गंभीर चोटों की पुष्टि होने के बाद मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 109 भी जोड़ी गई।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उनकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किया गया डंडा जब्त किया गया। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी वासुदेव परगनिहा के नेतृत्व में प्रशिक्षु उप निरीक्षक विजय गौड़ और प्रधान आरक्षक भगत सिंह की भूमिका रही।

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Admin

Admin

पाठकों की टिप्पणियां 0