LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
22 Aug 2026
ब्रेकिंग

बड़ा बाजार: बरतुंगा मुख्य मार्ग को बंद कर वैकल्पिक मार्ग के बिना यातायात परिवर्तित करने के प्रस्ताव पर लोगों ने एसईसीएल के खिलाफ किया विरोध तेज,

बड़ा बाजार: बरतुंगा मुख्य मार्ग को बंद कर वैकल्पिक मार्ग के बिना यातायात परिवर्तित करने के प्रस्ताव पर लोगों ने एसईसीएल के खिलाफ किया विरोध तेज,
बड़ा बाजार: बरतुंगा मुख्य मार्ग को बंद कर वैकल्पिक मार्ग के बिना यातायात परिवर्तित करने के प्रस्ताव पर लोगों ने एसईसीएल के खिलाफ किया विरोध तेज, । फोटो: आज का दिन न्यूज़

चिरमिरी । चिरमिरी क्षेत्र के बड़ा बाजार-बरतुंगा मुख्य मार्ग को बंद कर वैकल्पिक मार्ग के बिना यातायात परिवर्तित करने के प्रस्ताव पर स्थानीय लोगों का विरोध तेज हो गया है। बरतुंगा के रहवासियों, जनप्रतिनिधियों और कांग्रेस नेताओं ने इसे जनविरोधी निर्णय बताते हुए एसईसीएल प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। 

    स्थानीय पार्षद मोहम्मद शहाबुद्दीन ने बताया कि एसईसीएल द्वारा बरतुंगा में बोर्ड लगाकर वर्तमान सड़क पर आवागमन प्रतिबंधित करने की सूचना दी गई है जबकि इस रास्ते से प्रतिदिन करीब 3000 लोग आवागमन करते हैं। उनका कहना है कि क्षेत्रवासियों की केवल एक ही मांग है कि पहले सुरक्षित वैकल्पिक सड़क बनाकर प्रकाश व्यवस्था और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, उसके बाद ही मौजूदा सड़क बंद की जाए।   

      उन्होंने आरोप लगाया कि मंदिर और बैंक विस्थापन के समय भी एसईसीएल ने तालाब और खेल मैदान विकसित करने का वादा किया था, जो आज तक पूरा नहीं हुआ। इसलिए इस बार जनता केवल आश्वासन नहीं बल्कि पहले काम चाहती है।

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Advertisement
15-augstslides11
15-augstslides10
15-augstslides9
15-augstslides8
15-augstslides7
15-augstslides6
15-augstslides5
15-augstslides1
15-augstslides
Admin

Admin

पाठकों की टिप्पणियां 0