LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
01 Sep 2026
ब्रेकिंग

बच्चों की प्रतिभा को अवसर देने पर कांग्रेस को आपत्ति क्यों? भाजपा ने दीपक बैज पर साधा निशाना।

बच्चों की प्रतिभा को अवसर देने पर कांग्रेस को आपत्ति क्यों? भाजपा ने दीपक बैज पर साधा निशाना।
बच्चों की प्रतिभा को अवसर देने पर कांग्रेस को आपत्ति क्यों? भाजपा ने दीपक बैज पर साधा निशाना।। फोटो: आज का दिन न्यूज़

नलिनीश ठोकने बोले- रचनात्मक गतिविधियों से युवाओं का भविष्य होगा मजबूत, कांग्रेस को सकारात्मक पहल भी दिखती है राजनीति।

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज द्वारा ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत छात्र-छात्राओं के लिए प्रस्तावित कार्यक्रमों को लेकर दिए गए बयान पर भाजपा ने तीखा पलटवार किया है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता नलिनीश ठोकने ने कहा कि बच्चों और युवाओं की रचनात्मक एवं बौद्धिक प्रतिभा को सामने लाने के लिए किए जा रहे प्रयासों पर सवाल उठाना कांग्रेस की नकारात्मक सोच को दर्शाता है।

ठोकने ने कहा कि प्रदेश के विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने, नए विचार रखने और रचनात्मक गतिविधियों से जुड़ने के लिए मंच उपलब्ध कराना जरूरी है। उन्होंने सवाल किया कि आखिर बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा को अवसर मिलने से दीपक बैज को परेशानी क्यों हो रही है?

बच्चों के मुद्दे पर भाजपा का कांग्रेस से सवाल

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस नेताओं को बच्चों के भविष्य और शिक्षा के मुद्दे पर बयान देने से पहले अपने पिछले राजनीतिक रुख को भी देखना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि जून 2024 में ग्रीष्मकालीन अवकाश की अवधि बढ़ाने की मांग को लेकर कांग्रेस ने बच्चों को लेकर आंदोलन किया था।

ठोकने ने सवाल उठाया कि उस दौरान भीषण गर्मी में बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को लेकर कांग्रेस की चिंता कहां थी? उन्होंने कहा कि आज बच्चों के हित और भविष्य की बात करने वाली कांग्रेस को अपने पुराने घटनाक्रम का भी जवाब देना चाहिए।

बच्चों को सकारात्मक मंच मिलने से डर क्यों?

नलिनीश ठोकने ने कहा कि बच्चों और युवाओं को शिक्षा के साथ रचनात्मक, वैचारिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ना उनके व्यक्तित्व विकास के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा और विचार व्यक्त करने का अवसर मिलता है।

उन्होंने कांग्रेस से सवाल किया कि यदि उसके शासनकाल में भी विद्यार्थियों के विकास के लिए रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित होते रहे हैं, तो वर्तमान सरकार द्वारा ऐसी पहल किए जाने पर आपत्ति क्यों जताई जा रही है?

भाजपा सरकार युवाओं के भविष्य के लिए प्रतिबद्ध

ठोकने ने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश के बच्चों और युवाओं के समग्र विकास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर भविष्य के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार का प्रयास है कि विद्यार्थियों को उनकी प्रतिभा के अनुरूप आगे बढ़ने के लिए अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध कराए जाएं।

उन्होंने कहा कि युवाओं को राष्ट्र निर्माण, विकास और सुशासन से जोड़ना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। प्रदेश के युवा और बच्चे सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ें, इसके लिए लगातार नए अवसर तैयार किए जा रहे हैं।

भाजपा प्रवक्ता ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह सकारात्मक पहलों को भी राजनीतिक चश्मे से देखने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता बच्चों और युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर राजनीति के बजाय सार्थक और सकारात्मक सोच की अपेक्षा करती है।

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Admin

Admin

पाठकों की टिप्पणियां 0