शिक्षक पात्रता परीक्षा हेतु रा.गा.शि.मि. के सहायक परियोजना समन्वयक गणेश सिन्हा सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त
जशपुरनगर, 27 जनवरी 2026/ छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल नवा रायपुर द्वारा आयोजित छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन 01 फरवरी 2026 को दो पालियों में किया जाएगा। प्रथम पाली में कक्षा एक से पांच तक अध्यापन हेतु पात्रता परीक्षा पूर्वान्ह 9.30 से 12.15 बजे तक परीक्षा केन्द्र क्र० 1901 से 1906 तक कुल 06 केन्द्रों में आयोजित होगी। द्वितीय पाली में कक्षा छः से आठ तक अध्यापन हेतु पात्रता परीक्षा अपरान्ह 3.00 बजे से 5.45 बजे तक परीक्षा केन्द्र 1901 से 1911 तक कुल 11 केन्द्रों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा के सुचारू संचालन व्यवस्था हेतु रा.गा.शि.मि. के सहायक परियोजना समन्वयक श्री गणेश सिन्हा को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।













