LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
16 Oct 2026
ब्रेकिंग

गरबा सीजन-3 में दिखा भक्ति और उत्साह का संगम, पत्नी संग गरबा की ताल पर झूमे स्वास्थ्य मंत्री

गरबा सीजन-3 में दिखा भक्ति और उत्साह का संगम, पत्नी संग गरबा की ताल पर झूमे स्वास्थ्य मंत्री
गरबा सीजन-3 में दिखा भक्ति और उत्साह का संगम, पत्नी संग गरबा की ताल पर झूमे स्वास्थ्य मंत्री। फोटो: आज का दिन न्यूज़

चिरमिरी। नवरात्रि के अवसर पर आयोजित गरबा सीजन-3 के शुभारंभ पर भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। स्वास्थ्य मंत्री एवं मनेंद्रगढ़ विधायक श्याम बिहारी जायसवाल अपनी पत्नी श्रीमती कांति जायसवाल के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए। दोनों ने मां आदिशक्ति की आरती कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान मंत्री ने ढोल बजाकर उत्सव का उत्साह बढ़ाया और पत्नी के साथ डांडिया भी खेला।Example Image

 

कार्यक्रम में श्रीमती कांति जायसवाल ने गरबा नृत्य में हिस्सा लिया। पारंपरिक परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने ढोल की थाप और डांडिया की खनक के बीच गरबा किया। आयोजन में मौजूद लोगों ने भी पूरे उत्साह के साथ भाग लिया।

गरबा सीजन-3 में धार्मिक आस्था के साथ भारतीय संस्कृति और परंपराओं की झलक देखने को मिली। मां आदिशक्ति की आराधना से शुरू हुए कार्यक्रम में नवरात्रि का उल्लास नजर आया। मंत्री दंपती की सहभागिता भी आयोजन के प्रमुख आकर्षणों में रही।Example Image

इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि नवरात्रि मां आदिशक्ति की आराधना और शक्ति का पर्व है। गरबा हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा का हिस्सा है, जो लोगों को एक साथ जोड़ता है। ऐसे आयोजनों से संस्कृति और परंपराओं को आगे बढ़ाने का अवसर मिलता है। उन्होंने मां आदिशक्ति से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Admin

Admin

पाठकों की टिप्पणियां 0