LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
05 Sep 2026
ब्रेकिंग

व्हीटीसी कालोनी चरचा में सुने घर से हुई सोने चांदी के जेवर कीमती 4 लाख 92 हजार रुपये की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा: एक अपचारी बालक सहित चार आरोपी गि

व्हीटीसी कालोनी चरचा में सुने घर से हुई सोने चांदी के जेवर कीमती 4 लाख 92 हजार रुपये की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा: एक अपचारी बालक सहित चार आरोपी गि
व्हीटीसी कालोनी चरचा में सुने घर से हुई सोने चांदी के जेवर कीमती 4 लाख 92 हजार रुपये की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा: एक अपचारी बालक सहित चार आरोपी गि। फोटो: आज का दिन न्यूज़

बैकुंठपुर । बीते 22-23 अगस्त 2026 की दरम्यान प्रार्थी तन्मय भण्डारी के घर व्हीटीसी कालोनी चरचा से साने, चांदी के जेवर नगदी सहित करीब 03 लाख रूपये का हुई चोरी की घटना का थाना पटना पुलिस द्वारा सफलतापूर्वक खुलासा किया गया है। 

प्रकरण के प्रार्थी तन्मय भण्डारी निवासी व्हीटीसी कालोनी चरचा थाना ने 28 अगस्त 2026 को थाना चरचा में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि वह परिवार सहित गृह ग्राम दुर्गापुर आसनसोल पश्चिम बंगाल गया था। 23 अगस्त 2026 को रमेश कुमार द्वारा इसे फोन करके बताया कि आपके घर में चोरी हो गई है।    

तब सूचना पाकर घर वापस आकर देखा कि घर का दरवाजा का सांकल निकला हुआ था अंदर आलमारी टूटा हुआ था। आलमारी के लाकर में रखे सोने चांदी के आभूषण 01 नग सोने का हार, 01 जोड़ा कंगन 02 जोड़ा कान का बाली, 03 नग सोने का कान बाली, 03 नग सोने का अंगूठी, 01 नग सोने का मांग टीका, बच्चे का सोने का लॉकेट 01 नग, 01 नग चांदीका कड़ा 02 जोड़ा चांदी का पायल, 01 नग कमर बंध कुल कीमती 2,99,000 रूपये का अज्ञात चोर के चोरी कर ले गये हैं कि रिपोर्ट पर थाना चरचा में अपराध क्रमांक 126/2026 धारा 305 (ए),331(3) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस की कार्रवाई

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश व मार्गदर्शन में थाना चरचा एवं सायबर सेल की टीम द्वारा अज्ञात आरोपियों एवं चोरी हुए माल की पतासाजी के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया। मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर प्रार्थी का पड़ौसी हर्षवर्धन शर्मा एवं एक अपचारी बालक को तलब कर पूछताछ की गई जो 22 अगस्त 2026 की रात्रि में प्रार्थी तन्मय तन्मय भण्डारी के घर से चोरी करना स्वीकार किये। अपचारी बालक के निषादेही पर चोरी किये गये समान का बिक्री से मिले 5000/- रूपये नगदी व मोटर सायकल बरामद किया गया।    

आरोपी हर्षवर्घन शर्मा निवासी व्हीटीसी कालोनी चरचा के कब्जे से चोरी के रूपयों से खरीदी किया हुआ एक नग मोबाइल सिम सहित मोबाइल जप्त किया गया है। आरोपियों द्वारा चोरी किये गये समान, सोने चांदी के आभूषण को बिक्री हेतु अक्षय निवासी ग्राम सलका को दिया गया था। अक्षय के द्वारा आभूषणों को पटना के सतेन्द सोनी के पास बेचा गया गया था। सतेन्द्र सोनी के द्वारा जेवरात के बदले 1,33,000/- रूपये आरोपियों को दिया गया था। जिसमें से 56700/- रूपये अपचारी बालक तथा शेष राषि को स्वयं रखा था। अपने हिस्से के कुछ पैसो को खर्च कर दिया था व शेष बचे 4380/- जप्ती किया गया है।   

सतेन्द्र सोनी से चोरी का सामान 02 नग अगुठी वजन करीब 5.28 एम जी, 02 नग कान की बाली वजन करीब 3.650 एम जी लाकेट 500 एम जी ,सभी का वजन 9.43 एम जी , गला हुआ सोना कुल वतन 20.480 जुमला सोना कुल बजन 29.91 एम जी कीमती लगभग 4,50,000/- रूपये तथा गला हुआ चांदी कुल वजन 177 एमजी कीमती 42300/- रूपयों का कुल कीमती सोने-चांदी का 492,300/- रूपये का बरामद किया गया है एवं 04 सितंबर 2026 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।               

गिरफ्तार आरोपी:

(01) हर्षवर्धन शर्मा पिता दुर्गा शर्मा उम्र 18 वर्ष 09 माह निवासी व्हीटीसी कालोनी चरचा

(02) अक्षय पिता स्व. चिरंजीव प्रसाद जाति बसोर उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम सलका थाना बैकुण्ठपुर 

(03) सत्येन्द्र सोनी पिता स्व0 धनुषधारी प्रसाद सोनी उम्र 42 वर्ष निवासी बाजारपारा पटना थाना पटना  

(04) 01 अपचारी बालक 

आरोपियों को 04 सितंबर 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। 

पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका

उक्त प्रकरण में आरोपियों की पतासाजी, गिरफ्तारी एवं चोरी के माल की जब्ती कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक कृपाल सिंह गौतम , उप निरीक्षक अनिल सोनवानी, प्रआर शशि भूषण, राकेश भगत, 354 अमित त्रिपाठी, आर बृजेश सिंह, आरक्षक प्रभुनारायण, सायबर सेल की टीम आरक्षक सजल जायसवाल, अमरेशानंद, अमल कुजूर सैनिक राजेश टान्डे, विकास सिंह का सहयोग रहा है।   

पुलिस टीम की तत्परता एवं समन्वित कार्रवाई से चोरी की घटना का शीघ्र खुलासा होने से आमजन में पुलिस के प्रति भरोसा एवं विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है। 

आमजन से अपील - पुलिस अधीक्षक हरिश राठौर जिला कोरिया

पुलिस अधीक्षक ने आमजन से अपील की है कि अपराध एवं चोरी की घटनाओं की रोकथाम में पुलिस का सबसे बड़ा सहयोग आमजन से प्राप्त होने वाली सूचना है। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की गतिविधि अथवा चोरी के सामान की खरीद- फरोख्त की जानकारी होने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। 

थाना चरचा पुलिस द्वारा चोरी एवं चोरी के माल की खरीद-फरोख्त में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्यवाही की जा रही है।

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Admin

Admin

पाठकों की टिप्पणियां 0